पचरुखी: बरियारपुर के पास पेड़ की डाल से टकराया ट्रक, चालक और खलासी बाल-बाल बचे
बरियारपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह ग्यारह बजे तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे पेड़ की डाल से टकरा गई। इस दौरान ट्रक के ड्राइवर और खलासी बाल बाल बच गए। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को पेड़ से अलग किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक दारौंदा की ओर से सीवान जा रही थी। इसी दौरान ड्राइवर की आंख झपक गई और दुर्घटना हो गई।