पचरुखी: युवती अपहरण मामले में लंबे समय से फरार आरोपी सतवार से गिरफ्तार
युवती के अपहरण के मामले में लम्बे समय से फरार आरोपित को जीबी नगर तरवारा पुलिस ने सतवार गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित दाऊद मंसूरी है। जिसे पुलिस ने शुक्रवार को तीन बजे सिवान कोर्ट में पेश किया। दाऊद मंसूरी जीबी नगर तरवारा थाना कांड संख्या 66/24 का नामजद आरोपित है।