पचरुखी: सुपौली उत्तर टोला से देशी चुलाई शराब के साथ महिला गिरफ्तार
पचरुखी पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुपौली उत्तर टोला से शुक्रवार की देर रात तीन लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला शराब कारोबारी सुपौली उत्तर टोला निवासी हरिनंदन महतो की पत्नी चिंता देवी बताई जा रही है। शनिवार की दोपहर पुलिस ने महिला शराब तस्कर को सिवान कोर्ट में पेश किया।