पचरुखी: जुड़ीहाता मिल कॉलोनी से 11 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार
पचरुखी पुलिस ने गुरुवार की देर रात थाना क्षेत्र के जुड़ीहाता चीनी मिल कॉलोनी से 11 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर जुड़ीहाता मिल कॉलोनी निवासी रघुनाथ बांसफोर की पत्नी चिंता देवी बताई जा रही है। पुलिस पदाधिकारी चंद्रलोक कु.ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शराब कारोबारी के घर पर छापेमारी की।