पोड़ैयाहाट: बोहरा काली मंदिर में यूथ कांग्रेस ने 200 हेलमेट का निःशुल्क वितरण किया, अधिकारी भी रहे मौजूद
बोहरा काली मंदिर के प्रांगण में यूथ कांग्रेस ने 200 हेलमेट का निःशुल्क वितरण किया। इस दौरान पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव और जिले के आलाधिकारी भी मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर और लोगों में अवेयरनेस बढ़ाने के मकसद से इनका वितरण किया गया। मौके पर विधायक प्रदीप यादव ने लोगों से रोड सेफ्टी के नियमों का पालन करने की भी अपील की।