बेडसा में बढ़ती चोरी और शराब की शिकायतों से बढ़ी चिंता, ग्रामीणों ने अस्थायी पुलिस चौकी की मांग की
डूंगरपुर। ग्राम पंचायत बेडसा में बढ़ती चोरी, शराब से जुड़ी शिकायतों और असामाजिक गतिविधियों को देखते हुए ग्रामीणों ने अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बेडसा थाना चौरासी क्षेत्र का अंतिम गांव है और थाना चंबोला से करीब 6 किलोमीटर दूर है। क्षेत्र में पिछले दो माह में दुकानों और मकानों में चोरी की कई घटनाएं हुई हैं। वहीं शराब की दुकान को गोदाम के रूप में संचालित कर रात्रि में भी शराब पिलाने की शिकायतें सामने आई हैं। ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल छाणीमगरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नियमित रात्रि गश्त और पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
#Dungarpur #Badasa #PoliceChowki #CrimeNews #RajasthanNews BreakingNews