डूंगरपुर उपसभापति चुनाव में मुकाबला तय, भाजपा के अनिल पटेल और कांग्रेस की फरीदा बेगम ने भरा नामांकन
डूंगरपुर। नगर परिषद के उपसभापति पद के चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 31 के पार्षद अनिल पटेल ने उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 9 की पार्षद फरीदा बेगम ने नामांकन भरा है। अब दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। उपसभापति पद के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। नगर परिषद में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने से चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।
#Dungarpur #DungarpurNews #DungarpurMunicipalCouncil #DeputyChairmanElection #AnilPatel FaridaBegum