रीको में जहरीला धुआं और केमिकल अपशिष्ट छोड़ने का आरोप, कांग्रेस का प्रदर्शन; फैक्ट्री सील करने की मांग
डूंगरपुर। बिछीवाड़ा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में कथित तौर पर खुले में टायर जलाने और केमिकलयुक्त अपशिष्ट छोड़ने के आरोप को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि टायर जलाने से काला धुआं और जहरीली गैस निकल रही है, जबकि केमिकलयुक्त पानी खुले में छोड़े जाने से जमीन, जलस्रोत, खेती और मवेशियों पर असर पड़ रहा है। कांग्रेस ने दावा किया कि फैक्ट्री पूर्व में भी शिकायतों के बाद बंद हुई थी। नेताओं ने जांच पूरी होने तक फैक्ट्री सील करने की मांग की।
#Dungarpur #Bichhiwara #RIICO #Congress #IndustrialArea Pollution ChemicalWaste