18 देशों के कारीगरों के बीच चमका मेवाड़ का हुनर, मां-बेटी के ‘रंगौरी’ स्टार्टअप ने दिल्ली में बनाई पहचान
उदयपुर। मेवाड़ की हस्तशिल्प कला को दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की प्रदर्शनी में अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। उदयपुर के मां-बेटी के स्टार्टअप ‘रंगौरी’ ने भारतीय परंपराओं और आधुनिक डिजाइन का संगम पेश किया। गौरी पालीवाल ने मां वंदना पालीवाल के सहयोग से करीब डेढ़ साल पहले इसकी शुरुआत की थी। प्रदर्शनी में क्रोशिया खिलौने, बंदनवार, कुंदन ज्वैलरी, होम डेकोर, वॉल हैंगिंग और मोतियों के आभूषण आकर्षण का केंद्र रहे। नई दिल्ली के नेशनल क्राफ्ट्स म्यूजियम एवं हस्तकला अकादमी में 10 से 15 सितंबर तक आयोजित प्रदर्शनी में 18 देशों के कारीगरों ने हिस्सा लिया।
#Udaipur #Mewar #Rangouri #Handicrafts #StartupIndia IndianHandicrafts