अवैध शराब के खिलाफ काको में छापेमारी, 550 लीटर जावा महुआ नष्ट
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को काको थाना क्षेत्र के हाजीपुर एवं नदिआवां गांव में छापेमारी की गई। एएलटीएफ की टीम के सहयोग से की गई कार्रवाई के दौरान करीब 550 लीटर जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट किया गया। वहीं, 20 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।