पोड़ैयाहाट: प्राण प्रतिष्ठा के साथ हनुमान मंदिर परिसर पोड़ैयाहाट में शुरू हुआ त्रि दिवसीय श्री गणेश प्राकट्य महोत्सव
प्राण प्रतिष्ठा के साथ हनुमान मंदिर परिसर पोड़ैयाहाट में सोमवार को त्रि दिवसीय श्री गणेश प्राकट्य महोत्सव की शुरुआत हो गई। पूजा समिति सदस्य नव कुमार ने बताया कि आज 1008 दूर्वा से भगवान गणेश का अभिषेक किया गया। बतौर यजमान अमित कुमार भगत और उनकी धर्मपत्नी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।मंगलवार को विघ्नहर्ता का सिंदूर से अभिषेक किया जाएगा।