मध्यप्रदेश में वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम की समीक्षा, NCVBDC निदेशक ने किया भ्रमण
राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण केंद्र (NCVBDC), भारत सरकार की निदेशक डॉ. तनु जैन ने मध्यप्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की व्यापक समीक्षा की।
अपने दौरे के दौरान डॉ. जैन ने भोपाल, सीहोर और रायसेन जिलों का भ्रमण किया। राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिमांशु जयसवार ने प्रदेश में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफेलाइटिस (JE) की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। निदेशक महोदया ने बालाघाट जिले में सामने आए प्रकरणों की विशेष समीक्षा भी की।
फील्ड भ्रमण के क्रम में NCVBDC की एंटोमोलॉजिकल, IEC और लैब टीम के साथ रायसेन जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र खापरिया खापा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने सीएचओ चिकित्सा अधिकारियों, आशा कार्यकर्ताओं और जिला मलेरिया अधिकारियों से संवाद कर जमीनी स्तर की गतिविधियों का जायजा लिया। तीन दिवसीय दौरे के दौरान डॉ. तनु जैन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक डॉ. सलोनी सिडाना से भेंट कर फील्ड की गतिविधियों और समीक्षा बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।
भ्रमण के दौरान राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिमांशु जयसवार, रीजनल डायरेक्टर डॉ. चंद्रशेखर एम. गेडाम, एंबेड प्रोजेक्ट के स्टेट लीड सोम शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
समापन पर डॉ. तनु जैन की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी जिला मलेरिया अधिकारियों और जिला VBD सलाहकारों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें करीब 100 अधिकारी शामिल हुए। बैठक में IHIP पोर्टल पर समयबद्ध रिपोर्टिंग और वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#bhopal
39 views | Bhopal, Madhya Pradesh | Sep 9, 2026