परिवहन आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार आरटीओ भोपाल श्री जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आज क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय और उनके स्टाफ के द्वारा लालघाटी क्षेत्र में शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक यात्री बसों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग अभियान यात्रियों को सुरक्षा तथा फायर सेफ्टी की ऑडिट के रूप में चलाया गया । अभियान के दौरान लगभग 22 बसों को चेक किया गया, चेकिंग अभियान के दौरान एक यात्री बसों
AR 01 Q 2925 को परमिट न होने के कारण जप्त किया गया।
साथ ही दो यात्री बसों में इमरजेंसी एग्जिट बंद होने के तथा पैनिक बटन न होने के कारण फिटनेस निरस्त की गई ।
इसके अतिरिक्त 5 यात्री बसों परमिट शर्तों के उल्लंघन तथा मोटर यान अधिनियम की अन्य धाराओं के अंतर्गत जुर्माना लगाया गया और 62000 की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई यह चेकिंग अभियान यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टिगत लगातार जारी रहेगा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Bhopal #RTO
16 views | Bhopal, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026