यात्रियों की सुरक्षा एवं फायर सेफ्टी की ऑडिट के लिए वाहनों का चेकिंग अभियान जारी
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में भोपाल में आईएसबीटी बस स्टैंड पर यात्री बसों का चेकिंग अभियान चलाया गया
चेकिंग अभियान अंतर्गत यात्रियों की सुरक्षा एवं फायर सेफ्टी की ऑडिट की गई। चेकिंग अभियान के दौरान लगभग 18 बसों को चेक किया गया, चेकिंग अभियान के दौरान दो यात्री बसों MP 07 ZQ 9386 को परमिट शर्तों के उल्लंघन के कारण एवं MP04 PA 2877 को ड्राइवर केबिन में अतिरिक्त सीटें लगी होने के कारण जप्त किया गया। साथ ही दो यात्री बसों MP 04 PA 2877 ड्राइवर केबिन में सीटें लगी होने के कारण एवं MP 36 P 2277 में इमरजेंसी एग्जिट बंद होने के कारण फिटनेस निरस्त की गई ।
इसके अतिरिक्त चार यात्री बसों एवं एक अन्य वाहन पर परमिट शर्तों के उल्लंघन तथा मोटर यान अधिनियम की अन्य धाराओं के अंतर्गत जुर्माना लगाया गया और 75000 की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई यह चेकिंग अभियान यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टिगत लगातार जारी रहेगा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Bhopal
21 views | Bhopal, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026