Public App Logo
Profile Picture

Jansampark Bhopal

@probhopal
1286Followers
0Following
बिजली चोरी के लंबित प्रकरणों के समझौते का विशेष अवसर

भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में 12 सितंबर 2026 को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=बिजलीचोरी nis:value=बिजलीचोरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नेशनललोकअदालत nis:value=नेशनललोकअदालत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=लोकअदालत2026 nis:value=लोकअदालत2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिजलीचोरीप्रकरण nis:value=बिजलीचोरीप्रकरण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समझौतायोजना nis:value=समझौतायोजना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विद्युतचोरी nis:value=विद्युतचोरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बकायाप्रकरण nis:value=बकायाप्रकरण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिजलीविभाग nis:value=बिजलीविभाग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpmkvvcl nis:value=MPMKVVCL nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=electricity nis:value=Electricity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nationallokadalat nis:value=NationalLokAdalat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=electricitytheft nis:value=ElectricityTheft nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lokadalat nis:value=LokAdalat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bijlichori nis:value=BijliChori nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bijlivibhag nis:value=bijlivibhag nis:enabled=true nis:link/>
Video 1
Video 2
Video 3
Video 4
शासकीय बालिका गृह में बालिकाओं के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया

     महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा आज शासकीय बालिका गृह,भोपाल में बालिकाओं के साथ आत्मीयता एवं हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया गया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री भूरिया ने बालिकाओं को फल एवं उपहार वितरित किए तथा उन्हें संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बालिकाओं से आत्मीय संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली।

    कार्यक्रम के पश्चात मंत्री सुश्री भूरिया द्वारा शासकीय बालिका गृह का निरीक्षण किया गया तथा बालिकाओं के रहन-सहन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

 कार्यक्रम में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. विशाल नाडकर्णी,उप संचालक श्री प्रफुल्ल खत्री, सहायक संचालक सुनयना महाजन, आकांक्षा तोमर  एवं शासकीय बालिका गृह का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

CM Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhopal nis:value=Bhopal nis:enabled=true nis:link/>
Video 6
फार्मर आईडी से 
किसानों को मिलेगी
डिजिटल पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल
मध्यप्रदेश में फार्मर आईडी बनाने का अभियान जारी

<nis:link nis:type=tag nis:id=कृषक_कल्याण_वर्ष_2026 nis:value=कृषक_कल्याण_वर्ष_2026 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhopal nis:value=Bhopal nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 

भोपाल के शाहपुरा में जन विश्वास शिविर का आयोजन 

अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सेवा प्रदायगी की गुणवत्ता का परीक्षण करना, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करना, विकास कार्यों एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण करना, जनसंवाद एवं उद्यम संवाद आयोजित करना, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का मूल्यांकन करना एवं विभागीय पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निराकरण करना है। 

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कृषक_कल्याण_वर्ष_2026 nis:value=कृषक_कल्याण_वर्ष_2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=janvishwasabhiyan2026 nis:value=JanVishwasAbhiyan2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhopal nis:value=bhopal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भोपाल nis:value=भोपाल nis:enabled=true nis:link/>
‘जन-विश्वास अभियान’ 
सीधा संवाद, त्वरित समाधान

💠 महापौर नगर निगम भोपाल श्रीमती मालती राय जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा भोपाल के शाहपुरा में आयोजित जन विश्वास शिविर में शामिल हुए। 

🗓️29 अगस्त, 2026

Dr Mohan Yadav  <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
 <nis:link nis:type=tag nis:id=janvishwasabhiyan2026 nis:value=JanVishwasAbhiyan2026 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhopal nis:value=bhopal nis:enabled=true nis:link/>
ग्रामीण विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता की अद्वितीय पहल 

मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना 

<nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
मध्यप्रदेश सरकार की बड़ी पहल से सड़क कनेक्टिविटी होगी मजबूत

🔹 भोपाल–विदिशा मार्ग का 4-लेन में उन्नयन

🔹 आधुनिक सड़क से आवागमन होगा और सुगम

🔹 बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति

<nis:link nis:type=tag nis:id=loknirmanselokkalyan nis:value=LokNirmanSeLokKalyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
Video 12
Video 13
Video 14
Video 15
राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर श्री मिश्रा

एसडीएम को तहसील कार्यालयों के निरीक्षण तथा लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश

लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय-सीमा से बाहर होने पर संबंधितों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

अवैध कॉलोनियों पर करें कार्रवाई, संयुक्त दल करेंगे कॉलोनियों का निरीक्षण

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में सभी एसडीएम को तहसील कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा लंबित राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में धारणाधिकार, राजस्व से संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों, भूमि आवंटन, अपीलीय प्रकरणों, वन व्यवस्थापन तथा कॉलोनी सेल में दर्ज शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम एवं तहसीलदार अपने कार्यालयों का निरीक्षण कर नामांतरण, बंटवारा एवं अन्य राजस्व प्रकरणों में पारित आदेशों की तामील तथा अभिलेखों का दुरुस्तीकरण सुनिश्चित कराएं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज अविवादित नामांतरण, सीमांकन एवं अन्य लंबित प्रकरणों की अधिक संख्या पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को अगली राजस्व अधिकारी बैठक से पहले लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी प्रकरण बिना उचित कारण के निरस्त नहीं किया जाए। एसडीएम एवं तहसीलदार द्वारा पारित आदेशों के पालन में पटवारियों द्वारा अनावश्यक विलंब किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जाने वाली राजस्व सेवाओं का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। सेवा प्रदान करने में विलंब होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राही को क्षतिपूर्ति राशि दिलाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी का कोई भी प्रकरण समय-सीमा से बाहर नहीं होना चाहिए। सभी एसडीएम एवं तहसीलदार अपने कार्यालयों की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रखें। साथ ही महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन की कार्रवाई समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कॉलोनी सेल में दर्ज शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए नगर निगम एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल गठित कर कॉलोनियों का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा जिले में विकसित अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुमित पांडेय, श्री महेंद्र कवचे, श्री प्रकाश नायक, श्री पी.सी. शाक्य सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhopal nis:value=Bhopal nis:enabled=true nis:link/>
Video 17
Video 18
Video 19
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

साईं बाबा ट्रेडिंग से 114 किलोग्राम मिठाई जब्त

नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए 

   त्यौहारी अवधि को देखते हुए भोपाल जिले में मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सीहोर रोड स्थित साईं बाबा ट्रेडिंग का निरीक्षण कर विभिन्न प्रकार की 114 किलोग्राम मिठाई जब्त की। जब्त मिठाइयों का अनुमानित बाजार मूल्य 22 हजार 800 रुपये है।

कार्रवाई के दौरान 27 किलोग्राम नंदी स्वीट हलवा, 27 किलोग्राम कृष्णा हलवा, 30 किलोग्राम गोपाल स्वीट्स बर्फी तथा 30 किलोग्राम कृष्णा डिलिशियस स्वीट जब्त की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जब्त खाद्य पदार्थों के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

    निरीक्षण में कृष्णा डिलिशियस स्वीट के पैकेट पर निर्माता द्वारा सामग्री के रूप में मिल्क सॉलिड्स, शुगर, पार्शियली हाइड्रोजनेटेड ऑयल (वनस्पति) और रिफाइंड पामोलीन ऑयल आदि का उल्लेख पाया गया। खाद्य पदार्थ की वास्तविक गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूपता का निर्धारण प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। 

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=bhopal nis:value=Bhopal nis:enabled=true nis:link/>
Video 21
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं कैनकिड्स किड्सकैन के संयुक्त प्रयास से बाल कैंसर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) एवं कैनकिड्स किड्सकैन के संयुक्त तत्वावधान में भोपाल में बाल कैंसर की स्क्रीनिंग, शीघ्र पहचान, रेफरल एवं उपचार विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य RBSK मेडिकल अधिकारियों, ब्लॉक मेडिकल अधिकारियों, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारियों, BPM एवं BCM की क्षमता को सुदृढ़ करना था ताकि कैंसर से संदिग्ध बच्चों की समय पर पहचान एवं रेफरल सुनिश्चित किया जा सके।

    कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों डॉ.ऋतेश रावत (DIO), डॉ.अनिमेष (NCD नोडल अधिकारी) एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया। तकनीकी सत्रों का संचालन डॉ. नरेंद्र चौधरी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजिस्ट तथा डॉ.मेघा धवन,सीनियर रेजिडेंट, एम्स भोपाल द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को बाल कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, स्क्रीनिंग प्रक्रिया, समय पर पहचान तथा प्रभावी रेफरल व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

      श्री सौरभ सिंह चौहान, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर, कैनकिड्स किड्सकैन ने संस्था के समग्र सहायता मॉडल की जानकारी देते हुए बताया कि कैंसर से पीड़ित बच्चों एवं उनके परिवारों को उपचार सुविधा,पोषण सहायता, शिक्षा सहयोग, मनोसामाजिक परामर्श,आवास सहायता तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ने जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

   प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन कैनकिड्स टीम की श्रीमती कंचना (सीनियर सोशल वर्कर,एम्स भोपाल), श्रीमती श्वेता, श्री संजीव एवं श्री साहित्य द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रशिक्षण सत्रों के समन्वय एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने बाल कैंसर से प्रभावित प्रत्येक बच्चे की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करने तथा 100 प्रतिशत निःशुल्क स्क्रीनिंग, जांच,रेफरल, उपचार एवं समग्र देखभाल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

      कार्यशाला स्वास्थ्य तंत्र की क्षमता वृद्धि,समयबद्ध रेफरल व्यवस्था एवं NHM तथा कैनकिड्स किड्सकैन के बीच प्रभावी समन्वय के माध्यम से बाल कैंसर के बेहतर उपचार परिणाम सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=भोपाल nis:value=भोपाल nis:enabled=true nis:link/>
Video 23
भोपाल में जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं

जनसुनवाई में 163 आवेदन प्राप्त हुए

     कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में एडीएम श्री सुमित पांडेय, श्री पीसी शाक्य,श्री प्रकाश नायक ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 163 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर एसडीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

     एडीएम श्री पांडेय, श्री शाक्य,श्री नायक ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=भोपाल nis:value=भोपाल nis:enabled=true nis:link/>