30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव - 'विकसित भारत युवा संवाद'- 2027
'विकसित भारत क्विज़' के माध्यम से भोपाल के युवाओं को प्रधानमंत्री जी के समक्ष विचार प्रस्तुत करने का अवसर
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के अंतर्गत संचालित 'मेरा युवा भारत', भोपाल द्वारा जिले के सभी पात्र युवाओं से 'विकसित भारत क्विज़' में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष राष्ट्र निर्माण से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत करने का ऐतिहासिक अवसर प्राप्त होगा।
वर्ष 1995 से प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर आयोजित होने वाला 'राष्ट्रीय युवा महोत्सव' युवाओं को एक मंच पर लाकर राष्ट्रीय एकता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने का मुख्य माध्यम रहा है। वर्ष 2025 में माननीय प्रधानमंत्री जी के 'विकसित भारत @2047' के विजन के अनुरूप इसका पुनर्गठन 'विकसित भारत युवा संवाद' के रूप में किया गया।
इसी कड़ी में 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह क्विज़ 'माय भारत'(MY Bharat) पोर्टल पर उपलब्ध है तथा 22 भाषाओं में आयोजित की जा रही है।
भारतीय विरासत, देश की उपलब्धियों, विकास यात्रा और 'विकसित भारत @2047' की परिकल्पना से जुड़े विषयों पर प्रतिभागियों के ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
चुनौती ट्रैक के दौरान युवाओं को भविष्य का शासन,शहरी परिवर्तन, जलवायु सुरक्षा, हरित विकास, तकनीक एवं नवाचार, नीली अर्थव्यवस्था, मानव पूंजी विकास और सांस्कृतिक नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार और समाधान प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
जिला युवा अधिकारी 'मेरा युवा भारत' भोपाल ने अपील करते हुए कहा युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और नेतृत्व क्षमता ही विकसित भारत की नींव है। भोपाल जिले के 15 से 29 वर्ष के सभी पात्र युवा 'माय भारत' पोर्टल पर जाकर क्विज़ में भाग लें। आइए, क्विज़ से शुरुआत करें, अपने विचारों को स्वर दें और विकसित भारत @2047 के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।"
ऑनलाइन क्विज़ (My Bharat पोर्टल पर 17 अगस्त – 30 सितम्बर, निबंध लेखन 05 – 09 अक्टूबर, जिला चैंपियनशिप (प्रस्तुतिकरण) 10 – 16 नवम्बर, राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संवाद (प्रस्तुतिकरण) 17 नवम्बर – 07 दिसम्बर 2026, राष्ट्रीय संवाद प्रधानमंत्री के समक्ष 10 – 12 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी।
https://mybharat.gov.in/
Narendra Modi
PMO India
CM Madhya Pradesh
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
https://mybharat.gov.in/quizzes/yuva/detail/uHzkZ9NIN0AdlPVjogfWMg/
⏳ 30 Sept 2026
#MYBharat #YoungLeadersDialogue
45 views | Bhopal, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026