मड़ावरा: मड़ावरा में निषाद पार्टी के लोगों ने 4 सूत्रीय मांगों के बारे में एसडीएम को ज्ञापन दिया
मड़ावरा में सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे निषाद पार्टी के लोगों ने तहसील परिसर में पहुँचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन पत्र एसडीएम को सौपा है। इस ज्ञापन में मुख्य मांग रैकवार समाज को एस सी का दर्जा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कुछ राज्यों में रैकवार समाज को एस सी का दर्जा दिया गया है और तमाम सुविधायें भी दी जा रही हैं।