#बलरामपुर; #उतरौला में गूंजा अटल जी का आदर्श, अटल चौक पर आदमकद प्रतिमा का अनावरण...
अटल जी का व्यक्तित्व व कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायक:-अनूप गुप्ता...
रिपोर्ट-इमरान अली शाह
#उतरौला (#बलरामपुर)। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में उतरौला के अटल चौक (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के गेट के बगल, बुधवार को भव्य आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के विधायकों, जनप्रतिनिधियों, जिले व स्थानीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतिमा के अनावरण से पूर्व आयोजित सभा में वक्ताओं ने अटल जी के विराट व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा, "विश्व पटल पर भारत की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की रूपरेखा तय करने वाले इस महापुरुष की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए निरंतर प्रेरणा स्रोत रहेगी।"
तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने कहा कि संपूर्ण विश्व के कड़े विरोध के बावजूद अटल जी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण कराकर भारत को स्वावलंबी और सक्षम बनाने का ऐतिहासिक संदेश दिया था। वहीं रेहरा ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह ने कहा कि अटल जी ने कभी सत्ता के लिए वोटों की सौदेबाजी नहीं की। 'हार न मानने और काल के कपाल पर नया गीत लिखने' का उनका संदेश आज की युवा पीढ़ी के लिए परम आदर्श है।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्त ने कहा कि उतरौला अटल जी की कर्मभूमि रही है। नगर पालिका द्वारा उनकी प्रतिमा स्थापित कराए जाने से सभी सभासद व स्थानीय नागरिक अत्यंत अभिभूत हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र, विधायक रामप्रताप वर्मा, सदर विधायक पल्टू राम, कैलाश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, गैंड़ास ब्लाक प्रमुख, गन्ना समिति चेयरमैन तोताराम वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल सिंह, भारत नरेश सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्त, अशोक मिश्र, सालिक राम जायसवाल, बब्बू सिंह समेत समस्त सभासद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#balrampur #Utraula #followers #nonfollowers #followersreelsfypシ゚viralシfypシ゚viralシalシ #followerseveryone