ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में लापरवाही का आरोप, गलियों में कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान
बलरामपुर। विकासखंड पचपेड़वा की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गांव में विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की गलियों में कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
ग्रामीण विकास सिंह, राजेंद्र यादव, सूरज कश्यप, प्रदीप यादव, सुनील चौधरी, श्याम सुंदर गौतम, आशीष खां, भारत गौतम, अजरे गौतम, गोवर्धन शर्मा, राम दास गौतम, सामचंद्र व अयोध्या प्रसाद दुबे ने प्रशासन से समस्या का संज्ञान लेकर आवश्यक विकास कार्य कराने की मांग की है।
ग्राम प्रधान से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ग्राम प्रधान का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
Balrampur, Balrampur | Sep 2, 2026