पीरो: आधार केंद्र का ताला तोड़कर चोरों ने प्रिंटर चुराया, प्रखंड मुख्यालय में चोरी से सुरक्षा पर उठे सवाल
Piro, Bhojpur | Nov 3, 2026 चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार केंद्र को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने आधार केंद्र के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान को इधर-उधर बिखेर दिया और टेबल पर रखा प्रिंटर लेकर फरार हो गए। आधार ऑपरेटर रणविजय कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 9:20 बजे जब वे आधार केंद्र पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था ।