स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज को मिलीं 5 वेंटिलेटर और 5 डायलिसिस मशीनें, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने किया उपलब्ध
**प्रयागराज।** प्रयागराज में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने महत्वपूर्ण पहल की है। सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के सीएसआर (CSR) फंड से स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज को 5 वेंटिलेटर और 5 डायलिसिस मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।
इस अवसर पर सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने बताया कि पीजीआई प्रयागराज के लिए लगभग 2.5 करोड़ रुपये की मशीनें भी स्वीकृत हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में एम्स जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और दूसरी एमआरआई मशीन स्थापित कराने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सांसद ने कहा कि इन प्रयासों का उद्देश्य प्रयागराज और आसपास के जनपदों के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।
Bara, Allahabad | Nov 11, 2026