सोरांव: मऊआइमा इलाके में साथियों ने लाठी, डंडे व बेल्ट से की मारपीट, शिकायत दर्ज
मऊआइमा इलाके में एक युवक से लाठी डंडे व बेल्ट से मार पीट की गई। जिसको लेकर पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। मऊआइमा थाना क्षेत्र जगदीश गांव निवासी अक्षय लाल ने अपनी गाड़ी भंगार में बेच दिया था।काफी समय बाद जब उनको रोड़ टैक्स से संबंधित ज्यादा पैसे की नोटिस मिली तो पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसको लेकर पूंछताछ के दौरान मार पीट की गई।