घाटमपुर: सरवांगपुर गाँव में जर्जर भवन में बरसात की रातें गुजारने को मजबूर परिवार, हर पल हादसे का खतरा
लगातार हो रही बारिश के बीच जर्जर मकान में रहने को मजबूर एक परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मकान की हालत इतनी खराब है कि परिवार को हर रात हादसे का डर सताता रहता है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र होने के बावजूद जिम्मेदारों ने उसे अपात्र कर दिया। हाल ही में जर्जर मकानों के गिरने से हुए हादसों के बावजूद।