राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलसोरा में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन; वंशिका और मनजीत बनीं बेस्ट स्पीकर
इंद्री, 17 अक्ट्रबर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलसोरा के प्रांगण में आज यूथ पार्लियामेंट (युवा संसद) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और देश की लोकतांत्रिक एवं संसदीय प्रणाली को जीवंत रूप में मंच पर प्रस्तुत किया।
इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य निर्णायक (जज) की भूमिका में बृजेश वत्स, दुर्गा राणा और सुनीता राणा ने शिरकत की। निर्णायकों ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन, उनके तर्कों और संसदीय नियमों की समझ की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन पीजीटी इंग्लिश मनीष कुमार और पीजीटी ज्योग्राफी बबीता शर्मा द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार की गरिमामयी अध्यक्षता और मार्गदर्शन में पूरा कायक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिनमें मुख्य रूप से उमा देवी, प्रेमचंद (पीजीटी हिस्ट्री), रणदीप फोर (पीजीटी इंग्लिश) ,
अंजू पांचाल (पीजीटी मैथ्स), राजेश राठी (पीजीटी हिंदी) और रणधीर सिंह (पीजीटी इकनॉमिक्स) ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया