सेवा के रंग, राष्ट्र के संग अभियान के तहत जिला स्तरीय मानव श्रृंखला एवं रंगोली कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रंगोली एवं मानव श्रृंखला बनाकर विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश
सेवा केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक: रेणु बाला गुप्ता
करनाल, 17 अक्तूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को करीब 3000 स्कूली बच्चों के साथ शिक्षा विभाग द्वारा ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर मानव श्रृंखला एवं रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर रेणु बाला गुप्ता के साथ जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने दीप प्रज्वलित करके राष्ट्र गीत के साथ किया।
इस अवसर पर मेयर रेणु बाला गुप्ता ने बच्चों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, राष्ट्रीय एकता, आपसी सहयोग, स्वच्छता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। विद्यार्थियों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना निपुण हरियाणा मिशन, पी एम श्री स्कूल, प्रधानमंत्री इंस्पायर इंडिया, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के घेरे के बाहर से मानव श्रृंखला बनाई और आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा व राष्ट्र को समर्पित रहे है। प्रधानमंत्री के जन्म दिन को सारे देश ने सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया है और आज का कार्यक्रम भी इस अभियान से जुडा कार्यक्रम है। इसके लिए उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकों व बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेवा केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेगा, तभी एक सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव होगा।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने कहा कि मानव श्रृंखला एकता, अनुशासन और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। जिस प्रकार सभी विद्यार्थी एक-दूसरे का हाथ थामकर मजबूत श्रृंखला बनाते हैं, उसी प्रकार समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा, एपीआरओ रघुबीर सिंह,ऑवर ऑल इंचार्ज महेंद्र नरवाल, बीईओ संजीव शर्मा,नोडल डॉ सचिन,जिला गणित विशेषज्ञ सुमित मान, प्रा