Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
यूपी

News in Panipat

"जात-पात का भेदभाव इनकार, हम सब भारतवासी हैं." – राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय तिवारी का बड़ा संदेश...
#AjayTiwari
#BharatiyaPravasiJanataParty
#BPJP
#NationalConvention
#Faridabad
#SurajkundRoad
#PoliticalEvent
#NationalPresident
#PartyConvention
#IndiaFirst
#EkBharat
#voiceoffaridabad
#Voiceoffreedom

"जात-पात का भेदभाव इनकार, हम सब भारतवासी हैं." – राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय तिवारी का बड़ा संदेश... #AjayTiwari #BharatiyaPravasiJanataParty #BPJP #NationalConvention #Faridabad #SurajkundRoad #PoliticalEvent #NationalPresident #PartyConvention #IndiaFirst #EkBharat #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jun 14, 2026

गैस पाइपलाइन पर बिजली का तड़का...
 हादसे के इंतजार में बैठा है मकान मालिक

ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब 12 जून की रात करीब 1:30 बजे एक फ्लैट की बालकनी में लगे डायरेक्ट बिजली सप्लाई के तार के जोड़ में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और चमक इतनी तेज थी कि सामने स्थित फ्लैटों के अंदर तक रोशनी दिखाई देने लगी। 

स्थानीय निवासियों के अनुसार, जिस बिजली के तार में आग लगी वह कई वर्षों से असुरक्षित स्थिति में गैस पाइपलाइन और लोहे की ग्रिल के बेहद करीब लटका हुआ है। आरोप है कि  फ्लैट नंबर C-3463 (द्वितीय तल) के निवासी श्री राहत को इस खतरनाक स्थिति के बारे में कई बार अवगत कराया जाता रहा, लेकिन इसके बावजूद बिजली के तार को सुरक्षित करने और समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज आंधी के दौरान बिजली का तार गैस पाइपलाइन के संपर्क में आ गया, जिसके बाद चिंगारियां निकलने लगीं और आग भड़क उठी। राहत की बात यह रही कि आग गैस पाइपलाइन तक नहीं पहुंची, वरना स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।

निवासियों का आरोप है कि बिजली के तार और गैस पाइपलाइन के बीच मात्र एक इंच का फासला है। यदि बिजली का करंट गैस पाइपलाइन में प्रवाहित हो जाता तो इससे पूरे कॉलोनी में जुड़े दर्जनों फ्लैटों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यह केवल एक परिवार का मामला नहीं बल्कि पूरे कॉलोनी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।

घटना के बाद निवासियों ने संबंधित फ्लैट मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत और चेतावनी के बावजूद खतरनाक बिजली कनेक्शन को सुरक्षित नहीं किया गया। फिलहाल घटना का वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें निवासियों ने संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया है।

#GreenFieldColony
#ElectricFire
#FireIncident
#ElectricHazard
#GasPipeline
#Negligence
#ResidentsSafety
#BigAccidentAverted
#HousingSociety
#RWA
#faridabad 
#voiceoffaridabad 
#voiceoffreedom

गैस पाइपलाइन पर बिजली का तड़का... हादसे के इंतजार में बैठा है मकान मालिक ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब 12 जून की रात करीब 1:30 बजे एक फ्लैट की बालकनी में लगे डायरेक्ट बिजली सप्लाई के तार के जोड़ में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और चमक इतनी तेज थी कि सामने स्थित फ्लैटों के अंदर तक रोशनी दिखाई देने लगी। स्थानीय निवासियों के अनुसार, जिस बिजली के तार में आग लगी वह कई वर्षों से असुरक्षित स्थिति में गैस पाइपलाइन और लोहे की ग्रिल के बेहद करीब लटका हुआ है। आरोप है कि फ्लैट नंबर C-3463 (द्वितीय तल) के निवासी श्री राहत को इस खतरनाक स्थिति के बारे में कई बार अवगत कराया जाता रहा, लेकिन इसके बावजूद बिजली के तार को सुरक्षित करने और समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज आंधी के दौरान बिजली का तार गैस पाइपलाइन के संपर्क में आ गया, जिसके बाद चिंगारियां निकलने लगीं और आग भड़क उठी। राहत की बात यह रही कि आग गैस पाइपलाइन तक नहीं पहुंची, वरना स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। निवासियों का आरोप है कि बिजली के तार और गैस पाइपलाइन के बीच मात्र एक इंच का फासला है। यदि बिजली का करंट गैस पाइपलाइन में प्रवाहित हो जाता तो इससे पूरे कॉलोनी में जुड़े दर्जनों फ्लैटों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यह केवल एक परिवार का मामला नहीं बल्कि पूरे कॉलोनी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। घटना के बाद निवासियों ने संबंधित फ्लैट मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत और चेतावनी के बावजूद खतरनाक बिजली कनेक्शन को सुरक्षित नहीं किया गया। फिलहाल घटना का वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें निवासियों ने संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया है। #GreenFieldColony #ElectricFire #FireIncident #ElectricHazard #GasPipeline #Negligence #ResidentsSafety #BigAccidentAverted #HousingSociety #RWA #faridabad #voiceoffaridabad #voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jun 14, 2026

हक, सम्मान और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ जली एकता की ज्योत...
#AjayTiwari
#BharatiyaPravasiJanataParty
#BPJP
#NationalConvention
#Faridabad
#SurajkundRoad
#PoliticalEvent
#NationalPresident
#PartyConvention
#IndiaFirst
#EkBharat
#voiceoffaridabad
#Voiceoffreedom

हक, सम्मान और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ जली एकता की ज्योत... #AjayTiwari #BharatiyaPravasiJanataParty #BPJP #NationalConvention #Faridabad #SurajkundRoad #PoliticalEvent #NationalPresident #PartyConvention #IndiaFirst #EkBharat #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jun 14, 2026

यमुना नदी में तेजी से घटते जल स्तर को लेकर श्रद्धालुओं व किसानों में रोष, जलस्तर बढ़ाने की मांग।

यमुना नदी में तेजी से घटते जल स्तर को लेकर श्रद्धालुओं व किसानों में रोष, जलस्तर बढ़ाने की मांग।

Panipat, Panipat | Jun 14, 2026

अर्जुन नगर पानीपत में घर के बाहर बैठे मकान मालिक ओर किराएदार पर दो गाड़ियों में आए 10 हमलावरों ने लाठी, डंडों से मारपीट कर घायल किया। पुलिस ने किया मामला डॉ।

अर्जुन नगर पानीपत में घर के बाहर बैठे मकान मालिक ओर किराएदार पर दो गाड़ियों में आए 10 हमलावरों ने लाठी, डंडों से मारपीट कर घायल किया। पुलिस ने किया मामला डॉ।

Panipat, Panipat | Jun 14, 2026

जम्मू गए बल्लभगढ़ के 3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौ+त...

बल्लभगढ़ से जम्मू-कश्मीर घूमने गए पांच युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा के जगती-करली क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में बल्लभगढ़ के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 2:15 बजे हुआ, जब HR29BB2127 नंबर की तेज रफ्तार कार जम्मू से उधमपुर की ओर जा रही एक बस से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में सिकंदर सैफी और शक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मोहित वर्मा ने उपचार के दौरान जीएमसी जम्मू अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल दीपक वर्मा और कुलदीप शर्मा को गंभीर अवस्था में जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम दोनों की हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।बताया जा रहा है कि सभी युवक बल्लभगढ़ के रहने वाले थे और किसी निजी यात्रा पर जम्मू-कश्मीर गए हुए थे।

उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

#Ballabgarh 
#Faridabad 
#JammuAccident 
#RoadAccident 
#BreakingNews 
#AccidentNews  
#JammuSrinagarHighway 
#HighwayAccident
 #CarCrash 
#GMCJammu  
#VoiceOfFaridabad 
#VOICEOFFREEDOM

जम्मू गए बल्लभगढ़ के 3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौ+त... बल्लभगढ़ से जम्मू-कश्मीर घूमने गए पांच युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा के जगती-करली क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में बल्लभगढ़ के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 2:15 बजे हुआ, जब HR29BB2127 नंबर की तेज रफ्तार कार जम्मू से उधमपुर की ओर जा रही एक बस से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में सिकंदर सैफी और शक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मोहित वर्मा ने उपचार के दौरान जीएमसी जम्मू अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दीपक वर्मा और कुलदीप शर्मा को गंभीर अवस्था में जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम दोनों की हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।बताया जा रहा है कि सभी युवक बल्लभगढ़ के रहने वाले थे और किसी निजी यात्रा पर जम्मू-कश्मीर गए हुए थे। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की एक बड़ी वजह माना जा रहा है। #Ballabgarh #Faridabad #JammuAccident #RoadAccident #BreakingNews #AccidentNews #JammuSrinagarHighway #HighwayAccident #CarCrash #GMCJammu #VoiceOfFaridabad #VOICEOFFREEDOM

Panipat, Panipat | Jun 14, 2026