करनाल, 17 अक्तूबर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह व सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने सब डिविजनल लीगल सर्विसेज कमेटी, घरौंडा व प्लेस ऑफ सेफ्टी का निरीक्षण किया। घरौंडा सब डिविजन पहुचने पर अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन गौरांग शर्मा,सिविल जज जूनियर डिवीजन कार्तिक शर्मा, व सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीष सेठी ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर बार घरौंडा प्रेसिडेंट व अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे। उन्होंने घरौंडा सब डिवीजन की अदालतों का निरीक्षण किया, आवश्यक मार्गदर्शन किया और अधिवक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान बताया। इसके बाद उन्होंने प्लेस आफ सेफ्टी में रह रहे ज्यूविनायलों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और उन्होंने ज्युविनायलों से बातचीत कर उन्हें मुफत कानूनी सेवाओं की जानकारी दी।
इस मौके पर सुपरिटेंडेंट अजय कुमार व स्टाफ भी उपस्थित रहे। दोपहर बाद सीजेएम मीनाक्षी यादव ने जिला एडीआर सेंटर में मैडिएटरस के लिए एक बैठक का आयोजन किया और उन्हे मैडिएशन फॉर नेशन 3.0 के अंतर्गत अधिकतम मुकदमों का मध्यस्थता के माध्यम से निपटारा करने के लिए प्रेरित किया।