Public App Logo
Profile Picture

India Vishesh News

@Indiavisheshnews
3Followers
0Following
सिलाई के हुनर से आत्मनिर्भर बनेंगी गांव की बेटियां, कुंजपुरा में खुला अंत्योदय फाउंडेशन का 11वां प्रशिक्षण केंद्र

कौशल को रोजगार से जोड़ने की पहल, ग्रामीण महिलाओं और युवतियों को मिलेगा गहन प्रशिक्षण का अवसर

 केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का प्रयास, आत्मनिर्भर परिवारों की दिशा में बढ़ा कदम

करनाल। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अंत्योदय फाउंडेशन ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। बुधवार को करनाल के गांव कुंजपुरा में फाउंडेशन द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से संचालित 11वां प्रशिक्षण केंद्र है। केंद्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं युवतियों को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उनके कौशल को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि केंद्र की स्थापना का उद्देश्य ऐसे परिवारों की महिलाओं और युवतियों को आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है, जिनके लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता के साधन सीमित हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें ऐसा हुनर प्रदान किया जाएगा, जिसका उपयोग वे घर से काम शुरू करने अथवा स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने के लिए कर सकें।
महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इस पहल को केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास को अवसरों से जोड़ने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रहकर जरूरतमंद परिवारों तक आत्मनिर्भरता के साधन पहुंचाना है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विकास का वास्तविक लाभ तभी सार्थक होता है, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक अवसर पहुंचें। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक अवसर पहुंचाना और उसे आत्मनिर्भर बनाना ही सच्चा अंत्योदय है। इसी भावना के साथ ग्रामीण क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है।
इस दौरान वक्ताओं एवं फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक कौशल, विकास और रोजगार के अवसर पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक परिवार अपने पैरों पर खड़े हो सकें। कुंजपुरा में शुरू हुआ सिलाई प्रशिक्षण केंद्र इसी संकल्प की अगली कड़ी है।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, अंत्योदय फाउंडेशन से एशना कल्याण एवं अनिरुद्ध यादव, समाजसेवी बृज भूषण गुप्त
📰 घर जैसा स्वाद, अब टिफिन में — भाटिया टिफिन सर्विस की शुरुआत

इंद्री। घर जैसा स्वाद, पौष्टिक भोजन और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए “भाटिया टिफिन सर्विस” की शुरुआत की गई है। संस्था की ओर से ग्राहकों को होम मेड फूड उपलब्ध करवाने का दावा किया गया है।

भाटिया टिफिन सर्विस में प्रति टिफिन ₹70 की कीमत रखी गई है। टिफिन में दाल, सब्जी, रोटी, चावल और रायता सहित घर के खाने जैसा भोजन उपलब्ध करवाने की जानकारी दी गई है। सर्विस की ओर से कम तेल, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन और क्विक डिलीवरी की सुविधा पर जोर दिया गया है।

भाटिया टिफिन सर्विस से संपर्क के लिए कृष्ण भाटिया के मोबाइल नंबर 7496041410 और 7404550149 पर संपर्क किया जा सकता है।

स्लोगन: “घर जैसा स्वाद… हर दिन!”
शगुन जिंदल बने दी इंद्री राइस मिलर्स एवं डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान

इंद्री। एसजी फूड्स के मालिक शगुन जिंदल को दी इंद्री राइस मिलर्स एवं डीलर्स एसोसिएशन का नया प्रधान चुना गया है। उनका कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा।

पूर्व प्रधान हरपाल मंढ़ाण द्वारा जारी प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार इंद्री राइस मिलर्स एवं डीलर्स एसोसिएशन की एक बैठक विवान होटल, करनाल में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव गोयल ने की।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से एसजी फूड्स के मालिक शगुन जिंदल को एक वर्ष के लिए एसोसिएशन का नया प्रधान चुना गया।

नवनियुक्त प्रधान शगुन जिंदल ने अपनी नियुक्ति के लिए सभी राइस मिलर्स का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने पद का निर्वहन करेंगे तथा सभी सदस्यों को साथ लेकर एसोसिएशन के हित में कार्य करेंगे।

इस अवसर पर राजेश चहल, संजीव गोयल, विकास मंढ़ाण, मनोज ठक्कर, पूर्व प्रधान हरपाल मंढ़ाण, महिंद्र त्यागी, धीरज गोयल, मुकुल कांबोज, युगल गोयल, साहिल, राजेंद्र, अमित गोयल, सुशील गोयल और विनय सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Haryana Vishesh News 24 | इंद्री
🩸 इंद्री में 17 सितंबर को लगेगा रक्तदान शिविर

इंद्री। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष हरियाली कल्याण समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन माननीय विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप श्री राम कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

रक्तदान शिविर 17 सितंबर 2026, गुरुवार को बीडीपीओ कार्यालय, इंद्री में आयोजित होगा। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

आयोजक: विशेष हरियाली कल्याण समिति
स्थान: बीडीपीओ कार्यालय, इंद्री, करनाल
समय: प्रातः 10:00 बजे से

“रक्तदान महादान—जीवनदान”
नगर खेड़ा गुड़ा में कल होगा जग एवं हवन यज्ञ, दोपहर को लगेगा विशाल भंडारा

गुड़ा। गांव गुड़ा स्थित श्री नगर खेड़ा के पावन प्रांगण में कल रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे हवन यज्ञ होगा, जिसमें श्रद्धालु आहुति देकर नगर खेड़ा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

इसके बाद दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन को लेकर नगर खेड़ा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

समस्त ग्रामवासी गुड़ा एवं आयोजक कमेटी ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। 🙏🌺
नौरंग राय तालाब के जीर्णाद्वार के लिए वीरेश शांडिल्य की भूख हड़ताल दोपहर 3 बजे एसडीएम ने जूस पिलाकर खत्म करवाई

वीरेश शांडिल्य ने पवन गुप्ता, संदीप सचदेवा, संजय लाकड़ा, सुरेंद्र पाल केके, सुधीर शर्मा, मनीष पासी, साहिल वैद्य, नरेंद्र पाली, मनोज गोयल सहित भूख हड़ताल पर पहुंच कर हौंसला देने का आभार व्यक्त किया

‘‘विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम दिए ज्ञापन पर जिला प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि उनका ज्ञापन आज ही मुख्यमंत्री हरियाणा को भेज दिया जाएगा और प्रशासनिक स्तर पर जो मांग वीरेश शांडिल्य ने उठाई उसे आज ही पूरा कर दिया जाएगा’’

अंबाला। विश्व हिन्दू तख्त एवं ब्राहामण महापंचात के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने 7 सितंबर को नौरंग राय तालाब के जीर्णाद्वार को लेकर प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि जीर्णाद्वार का कार्य 12 साल से बंद पड़ा तुरंत शुरू न करवाया तो वह 10 सितंबर को भूख हड़ताल पर बैठेंगे। अंबाला प्रशासन को वीरेश शाांडिल्य ने जो चेतावनी दी थी उसके मुताबिक वह 10 सितंबर को सुबह 9 बजे नौरंग राय सरोवर के परिसर में अकेले भूख हड़ताल पर बैठ गए और देखते ही देखते सैंकड़ों सनातन प्रेमी वीरेश शांडिल्य के भूख हड़ताल का समर्थन करने पहुंचे। विशेष तौर पर भूख हड़ताल पर पटियाला से शिव सेना हिन्दूस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, अंबाला शहर की पूर्व मेयर सैलजा सचदेवा, पूर्व पार्षद संदीप सचदेवा, भाजपा के तेजतर्रार नेता संजय लाकड़ा, वैश्य समाज के वरिष्ठ नेता मनोज गोयल, नरेंद्र पाली, गुरदेव सिंह, राजिंदर सिंह बिट्टू जट्ट, गगन धमीजा, गौरव, रमन कुमार सहित सैंकड़ों सनातन प्रेमी वीरेश शांडिल्य की भूख हड़ताल का समर्थन करने पहुंचे। सुबह 9 बजे से भूख हड़ताल पर बैठे वीरेश शांडिल्य से बातचीत करने अंबाला शहर के एसडीएम दोपहर 3 बजे पहुंचे और उनसे बातचीत की और इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम एक ज्ञापन अंबाला शहर के एसडीएम दर्शन कुमार को सौंपा। इस मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वीरेश शांडिल्य का ज्ञापन लेने के बाद एसडीएम अंबाला ने उन्हें आश्वासन दिया कि नौरंग राय तालाब के जीर्णाद्वार का कार्यजल्द शुरू करने व नौरंग राय सरोवर की सुरक्षा व यहां फैल रही गंदगी को तुंरत दूर करने का आश्वासन मिला। एसडीएम दर्शन कुमार ने वीरेश शांडिल्य से ज्ञापन लेने के बाद उनसे अनुरोध किया कि वह अपनी भूख हड़ताल को त्याग दें तो विश्व हिन्दू तख्त के कार्यकर्ताओं व मौके पर बैठे सनातन प्रेमियों ने प्रशासन की बात पर विश्वास करते हुए वीरेश शांडिल्य को भूख हड़ता
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डिम्पी ने हासिल किया द्वितीय स्थान

कुंजपुरा। डीएसपी स्कूल, करनाल में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एस.डी. आदर्श पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 7-C की छात्रा डिम्पी ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं कक्षा 9-A की छात्रा मिस्थी ने प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की और प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।

विद्यालय की प्रिंसिपल अनीता सचदेवा ने विजेता छात्रा डिम्पी सहित प्रतिभागी छात्रा मिस्थी को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ फाइन आर्ट्स शिक्षिकाओं सुश्री गीता रानी एवं सुश्री रेमन के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों की पसंद बने सुनील वालिया, ‘फेवरेट टीचर अवॉर्ड’ से सम्मानित

कुंजपुरा, करनाल। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजपुरा के टीजीटी गणित शिक्षक सुनील वालिया को अमर उजाला समूह की ओर से आयोजित ‘फेवरेट टीचर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा की गई वोटिंग के आधार पर उनका चयन किया गया।

रोहतक में आयोजित सम्मान समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने सुनील वालिया को सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सतवीर सिंह भी उपस्थित रहे।

सुनील वालिया को सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके समर्पण, मेहनत, प्रभावी शिक्षण शैली और विद्यार्थियों के प्रति आत्मीय व्यवहार की सराहना की।

प्राचार्य सतवीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की वोटिंग के आधार पर मिला यह सम्मान सुनील वालिया की लोकप्रियता और विद्यार्थियों के साथ उनके मजबूत संबंधों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान शिक्षकों को और अधिक उत्साह व समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

सुनील वालिया की इस उपलब्धि से पीएम श्री जी.एस.एस.एस. कुंजपुरा का गौरव बढ़ा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी वर्गों व समाज का हो रहा है विकास : कृष्ण कुमार बेदी
-कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गुर्जर धर्मशाला को 15 लाख रुपए की राशि देने की करी घोषणा
-देशभक्ति, वीरता, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अग्रणी रहा है गुर्जर समाज
कुरुक्षेत्र, 4 सितंबर।             हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है। सरकार सभी समाजों, सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है और हर समाज की धर्मशालाओं के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। यह समाज हमेशा से ही देशभक्ति, वीरता, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अग्रणी रहा है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शुक्रवार को गुर्जर धर्मशाला प्रबंधक कमेटी द्वारा धर्मशाला परिसर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पर बोल रहे थे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी धर्मशाला परिसर में बने राधा-कृष्ण मंदिर में पहुंचे। वहां विधिवत पूजा-अर्चना की, भगवान श्री राधा-कृष्ण के चरणों में माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और भाईचारे के लिए प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सभी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गुर्जर धर्मशाला को 15 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर ने की।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि गुर्जर धर्मशाला जैसी संस्थाएं हमारी संस्कृति और विरासत को बचाए रखने और आने वाली पीढ़ी को संस्कार देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। ऐसी धर्मशालाएं केवल भवन नहीं, बल्कि हमारे समाज की एकता, संगठन और भाईचारे का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन और गीता के उपदेश के माध्यम से पूरी मानवता को कर्म, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। भगवान कृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि जब-जब इस धरती पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान अवतार लेते हैं।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने गुर्जर धर्मशाला के विकास के लिए बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला परिसर में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के सौंदर्यीकरण और धर्मशाला में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों के लिए स
विधायक रामकुमार कश्यप ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंजपुरा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कहा--नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता

करनाल, 4 सितंबर।     विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप ने गत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंजपुरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों एवं सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक रामकुमार कश्यप ने आयुष्मान केंद्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र से संबंधित व्यवस्था सहित अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों एवं उनके परिजनों से भी बातचीत की और स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सरल एवं समयबद्ध तरीके से मिले।
 
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि इंद्री विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर, सुलभ और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में तथा केंद्रीय मंत्री  मनोहर लाल जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि आमजन को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर एसएमओ संदीप अबरोल सहित अस्पताल का स्टाफ एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन पर जताया शोक
जगाधरी पहुंचकर स्व. जगदीश मित्तल को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस
यमुनानगर, 4 सितंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जगाधरी पहुंचे और प्रसिद्ध समाजसेवी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. जगदीश मित्तल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्व. जगदीश मित्तल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक-संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
स्व. जगदीश मित्तल का वीरवार को निधन हो गया था। आज गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. जगदीश मित्तल का निधन समाज और विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन में समाजसेवा, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, अनुसूचित जाति आयोग की चेयरमैन श्रीमती बंतो कटारिया, हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन मुकेश गर्ग, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर, मेयर श्रीमती सुमन बहमनी, चेयरमैन राकेश त्यागी, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग, मुख्यमंत्री के ओएसडी भोपाल खदरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जीवन सफल होता है परमात्मा की भक्ति से-कल्याण

 कोहंड में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

करनाल, 4 सितंबर। श्री कल्याण आज घरौंडा क्षेत्र के गांव कोहंड की सैनी धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा के मौके पर ग्रामीणों काे संबोधित कर रहे थे। सर्वप्रथम उन्होंने लोगाें को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं दीं। श्री कल्याण ने कहा कि इस प्रकार की कथा का मन लगा श्रवण करना चाहिए। परमात्मा की भक्ति से जीवन सफल होता है। भक्ति, सतसंग अथवा कथा सुनने से अथवा घर में पूजा-पाठ करने से जीवन में अच्छाई और बुराई का पता चलता है। कथाओं के माध्यम से ठीक और गलत का ज्ञान मिलता है।

उन्होंने कहा कि कथा सुनने से वहीं संस्कार बच्चों में जाते हैं। बच्चे सही रास्ते पर चलते हैं तो जीवन में कठिनाई नहीं आती। सही रास्ते पर चलने वालों के जीवन में दिक्कत आ सकती है पर वे आगे जरूर बढेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चों को अच्छे संस्कार व अच्छी शिक्षा दिलाएं। परमात्म और महापुरूषों के दिखाए रास्ते पर उन्हें आगे बढ़ाना है। ऐसा करने से जीवन सफल होगा।

 कार्यक्रम के दौराना कनिष्का भारती ने श्रीमद्भागवत पुराण पर सारगर्भित कथा सुनाई। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची। इस अवसर पर श्री कल्याण को स्मृति चिह्न भी दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरपर्सन निर्मल बैरागी, मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी, नजदीकी गांव गुढ़ा के सरपंच महासिंह भी मौजूद रहे।
यमुनानगर, 4 सितंबर- भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा की अध्यक्षता में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अन्तर्गत विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के जन प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में उन्होंने प्राप्त दावे व आपत्तियों से संबंधित फार्म नंबर 9, 10, 11, 11ए व 11बी को राजनैतिक दलों के अध्यक्षों, प्रतिनिधियों को सौंपा।
अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने आमजन से अपील की है कि जिन व्यक्तियों के नाम रह गए हैं या जिसने भी नया वोट बनवाना है वह अपने बीएलओ के पास निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना नाम जुड़वा सकता है या अपना वोट बनवा सकता है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित बनाने के लिये अधिक से अधिक पात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों में सम्मिलित करवाने के उद्देश्य से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 से सम्बन्धित कार्यक्रम चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतानुसार मतदाता सूचियों का प्रारम्भिक प्रकाशन 31 जुलाई 2026 को किया जा चुका है तथा प्रारूप मतदाता सूचियां सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध करवा दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग 2002 की मतदाता सूची में नहीं हुई अथवा जिस मतदाता के नाम इत्यादि का मिलान वर्ष 2002 की मतदाता सूची से नहीं हो पाया है, उन मतदाताओं को सम्बन्धित बीएलओ के माध्यम से नोटिस वितरित किये जा रहे हैं। सभी उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे इस बारे आम जनता में ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें कि यदि उन्हें सुनवाई हेतु कोई नोटिस प्राप्त होता है तो वे निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर मूल दस्तावेजों सहित अवश्यमेव उपस्थित हो ।
उन्होंने सभी पात्र युवाओं जिनकी आयु 01 जुलाई 2026 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है को भी फार्म न0 6 पूर्ण दस्तावेजों सहित भरकर नई वोट हेतु अपना आवेदन सम्बन्धित बीएलओ के पास प्रस्तुत करने हेतु जागरुकता करने बारे अनुरोध किया ताकि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे उक्त दावे तथा आपत्तियों को दर्ज करने व निपटारे के कार्यक्रम का व्यापक प्रचार करवायें ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में सम्मिलित करवाये जा सके तथा सभी बीएलए 1 व 2 से सभी उपस्थित गणमान्यों के माध्यम से उक्त कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करने बारे अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपा
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए: नायब सिंह सैनी
-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर तीर्थ पर की पूजा अर्चना, महाभारत अनुभव केंद्र का किया निरीक्षण
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 17 एकड़ में फैले महाभारत अनुभव केंद्र का किया था उद्घाटन
-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपायुक्त कुरुक्षेत्र विश्राम कुमार मीणा को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
-भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की धरती पर रखे थे अपने चरण और मानव जाति के कल्याण के लिए दिया था श्रीमद् भागवत गीता का उपदेश
-धान खरीद के सीजन में किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या
कुरुक्षेत्र, 4 सितंबर।                  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विश्व का कोई भी नागरिक यदि महाभारत की कथा को आधुनिक तकनीक के जरिए अपने सामने जीवंत देखना चाहते हैं, तो वो कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र में आएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महाभारत अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया था। महाभारत और भगवद्गीता की समृद्ध विरासत को समर्पित यह महाभारत अनुभव केंद्र हरियाणा के साथ-साथ देश के प्रमुख सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना रहा है।          
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को ज्योतिसर के महाभारत अनुभव केंद्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका, विधि पूर्वक पूजा अर्चना करके प्रदेश की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण व राधा बने बच्चों को प्यार दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाभारत अनुभव केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता ज्ञान संस्थानम् परिसर में श्री राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की और  भगवान कान्हा को झूला झुलाया। यहां पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, व भाजपा नेता जय भगवान शर्मा को भी अंगवस्त्र भेंट किए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महाभारत अनुभव केंद्र का उद्देश्य महाभारत की महाकाव्य कथा और भगवद्गीता की कालजयी शिक्षाओं को पारंपरिक कहानी कहने और आधुनिक तकनीक के मेल से लोगों तक पहुंचाना है। भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को भगवद्गीता देने से पारंपरिक रूप से जुड़ी पवित्र भूमि ज्
एसआईआर को लेकर पात्र मतदाता न करें चिंता, सभी पात्र मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित : विश्राम कुमार मीणा

जिला के नागरिक किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर न दें ध्यान

पात्र मतदाता 30 सितंबर तक फार्म-6 व फार्म-8 के माध्यम से करवा सकते हैं आवश्यक सुधार एवं पंजीकरण

कुरुक्षेत्र, 4 सितंबर।                  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की अनावश्यक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मिलान में मिली विसंगतियों तथा पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से मिलान न होने के कारण प्राप्त हो रहे नोटिस के सम्बन्ध में आम जनता द्वारा मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। केवल पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची में नाम अथवा विवरण का मिलान न होने या पुराना मतदाता रिकॉर्ड उपलब�
प्रिय पत्रकार बंधु एवं छायाकार साथी,
सादर नमस्कार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई 🌹

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज करनाल शहर के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में महापौर रेणु बाला गुप्ता जी श्रद्धापूर्वक सहभागिता करेंगी।

प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के सभी सम्मानित पत्रकार साथियों और छायाकारों से अनुरोध है कि निर्धारित समय व स्थान पर पहुंचकर कवरेज करने का कष्ट करें।

कार्यक्रम विवरण (04/09/2026):
 * शाम 5:30 बजे: मटकी फोड़ कार्यक्रम — सेवा भारती
 * शाम 5:30 बजे: जन्माष्टमी उत्सव — रामलीला भवन
 * शाम 7:00 बजे: जन्माष्टमी उत्सव — महावीर दल हॉस्पिटल, कुंजपुरा रोड
 * शाम 7:00 से रात 12:00 बजे: जन्माष्टमी उत्सव — डाकघर के सामने, न्यू चार चमन
 * शाम 7:30 बजे: जन्माष्टमी उत्सव — प्रणामी मंदिर
 * शाम 7:00 से रात 9:00 बजे: जन्माष्टमी उत्सव — सनातन धर्म मंदिर, राम नगर
 * शाम 7:00 से रात 9:00 बजे: जन्माष्टमी उत्सव — श्री कृष्ण गोशाला
 * शाम 7:00 से रात 9:00 बजे: जन्माष्टमी व श्रीमद्
सुंदर समाज के लिए हर व्यक्ति का संस्कारित होना जरूरी- कल्याण

 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं व बधाई

  करनाल, 4 सितंबर।  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि सुंदर समाज की कल्पना साकार करने के लिए हर व्यक्ति का संस्कारित होना जरूरी है। कल्पना को पूरा करने के लिए उसी सोच के साथ कार्य करना होगा।

 श्री कल्याण आज घरौंडा के क्राउन सिटी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने नागरिकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं व बधाई दी। इस मौके पर नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसकी मुख्य अतिथि ने मुक्त कंठ से सराहना की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में केक काटा गया।

 विधानसभा अ
पद से अधिक महत्वपूर्ण है कर्तव्य के प्रति निष्ठा : डॉ. चौहान

केंद्रीय सचिवालय के अनुभाग अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

नीलोखेड़ी/करनाल, 4 सितंबर  : प्रशासनिक सेवा में पद और अधिकार से कहीं अधिक महत्वपूर्ण कर्तव्य के प्रति निष्ठा है। भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए कर्म के संदेश से अधिकारियों और जनसेवकों को यह सीख मिलती है कि व्यक्तिगत लाभ और प्रशंसा से ऊपर उठकर अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और लोकहित की भावना से निभाना चाहिए। यह बात हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। डॉ. चौहान ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का संदेश केवल कर्तव्य निर्वहन तक सीमित नहीं है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में विवेकपूर्ण निर्णय लेने की प्रेरणा भी देता है। अधिकारी को परिस्थित�
सुंदर समाज के लिए हर व्यक्ति का संस्कारित होना जरूरी- कल्याण

 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं व बधाई

  करनाल, 4 सितंबर।  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि सुंदर समाज की कल्पना साकार करने के लिए हर व्यक्ति का संस्कारित होना जरूरी है। कल्पना को पूरा करने के लिए उसी सोच के साथ कार्य करना होगा।

 श्री कल्याण आज घरौंडा के क्राउन सिटी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने नागरिकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं व बधाई दी। इस मौके पर नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसकी मुख्य अतिथि ने मुक्त कंठ से सराहना की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में केक काटा गया।

 विधानसभा अ
यमुनानगर, 4 सितंबर- भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा की अध्यक्षता में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अन्तर्गत विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के जन प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में उन्होंने प्राप्त दावे व आपत्तियों से संबंधित फार्म नंबर 9, 10, 11, 11ए व 11बी को राजनैतिक दलों के अध्यक्षों, प्रतिनिधियों को सौंपा।
अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने आमजन से अपील की है कि जिन व्यक्तियों के नाम रह गए हैं या जिसने भी नया वोट बनवाना है वह अपने बीएलओ के पास निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना नाम जुड़वा सकता है या अपना वोट बनवा सकता है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित बनाने के लिये अधिक से अधिक पात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों में सम्मिलित करवाने के उद्देश्य से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 से सम्बन्धित कार्यक्रम चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतानुसार मतदाता सूचियों का प्रारम्भिक प्रकाशन 31 जुलाई 2026 को किया जा चुका है तथा प्रारूप मतदाता सूचियां सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध करवा दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग 2002 की मतदाता सूची में नहीं हुई अथवा जिस मतदाता के नाम इत्यादि का मिलान वर्ष 2002 की मतदाता सूची से नहीं हो पाया है, उन मतदाताओं को सम्बन्धित बीएलओ के माध्यम से नोटिस वितरित किये जा रहे हैं। सभी उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे इस बारे आम जनता में ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें कि यदि उन्हें सुनवाई हेतु कोई नोटिस प्राप्त होता है तो वे निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर मूल दस्तावेजों सहित अवश्यमेव उपस्थित हो ।
उन्होंने सभी पात्र युवाओं जिनकी आयु 01 जुलाई 2026 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है को भी फार्म न0 6 पूर्ण दस्तावेजों सहित भरकर नई वोट हेतु अपना आवेदन सम्बन्धित बीएलओ के पास प्रस्तुत करने हेतु जागरुकता करने बारे अनुरोध किया ताकि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे उक्त दावे तथा आपत्तियों को दर्ज करने व निपटारे के कार्यक्रम का व्यापक प्रचार करवायें ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में सम्मिलित करवाये जा सके तथा सभी बीएलए 1 व 2 से सभी उपस्थित गणमान्यों के माध्यम से उक्त कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करने बारे अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपा
प्रिय पत्रकार बंधु एवं छायाकार साथी,
सादर नमस्कार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई 🌹

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज करनाल शहर के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में महापौर रेणु बाला गुप्ता जी श्रद्धापूर्वक सहभागिता करेंगी।

प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के सभी सम्मानित पत्रकार साथियों और छायाकारों से अनुरोध है कि निर्धारित समय व स्थान पर पहुंचकर कवरेज करने का कष्ट करें।

कार्यक्रम विवरण (04/09/2026):
 * शाम 5:30 बजे: मटकी फोड़ कार्यक्रम — सेवा भारती
 * शाम 5:30 बजे: जन्माष्टमी उत्सव — रामलीला भवन
 * शाम 7:00 बजे: जन्माष्टमी उत्सव — महावीर दल हॉस्पिटल, कुंजपुरा रोड
 * शाम 7:00 से रात 12:00 बजे: जन्माष्टमी उत्सव — डाकघर के सामने, न्यू चार चमन
 * शाम 7:30 बजे: जन्माष्टमी उत्सव — प्रणामी मंदिर
 * शाम 7:00 से रात 9:00 बजे: जन्माष्टमी उत्सव — सनातन धर्म मंदिर, राम नगर
 * शाम 7:00 से रात 9:00 बजे: जन्माष्टमी उत्सव — श्री कृष्ण गोशाला
 * शाम 7:00 से रात 9:00 बजे: जन्माष्टमी व श्रीमद्
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🦚
विशेष हरियाली कल्याण समिति की ओर से कोषाध्यक्ष नवीन कुमार एवं प्रधान शिव कुमार कश्यप ने समस्त क्षेत्रवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं सफलता की कामना की।
🙏 जय श्री कृष्ण | राधे-राधे 🙏
🦚 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏

अर्जुन ज्वेलर्स की ओर से सेठ पाल वर्मा ने समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। 🪷🙏

राधे-राधे • जय श्री कृष्ण 🚩
जनसुनवाई में सामने आईं विभिन्न समस्याएं, महापौर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

 नागरिकों ने उठाए सड़क, सफाई, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट से जुड़े मुद्दे

 महापौर बोलीं—जनता की समस्याएं सिर्फ सुननी नहीं, समाधान निकालना जरूरी

करनाल। नगर निगम कार्यालय में वीरवार को आयोजित जनसुनवाई में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव महापौर रेणु बाला गुप्ता के समक्ष रखे। महापौर ने नागरिकों से आत्मीयता के साथ संवाद करते हुए एक-एक समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों से उसके समाधान की स्थिति की जानकारी ली। कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जबकि अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने सड़क निर्माण एवं मरम्मत, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट सहित शहर की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषय महापौर के सामने रखे। महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और केवल औपचारिक कार्रवाई करने के बजाय हर हालत में उनका जमीनी स्तर पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि जनता से सीधा संवाद उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जब नागरिक अपनी समस्या लेकर नगर निगम पहुंचते हैं तो उनकी अपेक्षा केवल आश्वासन की नहीं, बल्कि समाधान की होती है। ऐसे में अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय में आवश्यक कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि जनसेवा का वास्तविक अर्थ जनता के बीच रहना, उनकी समस्याओं को समझना और समाधान सुनिश्चित करना है। करनाल के प्रत्येक नागरिक को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलें, यही निगम प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी उचित शिकायत को अनदेखा नहीं किया जाएगा।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि करनाल शहर की स्वच्छता, सफाई व्यवस्था, सड़कों, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जहां आवश्यक है, वहां अधिकारियों को फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति देखने और उसके अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। इसके लिए समस्याओं के साथ-साथ अपने उपयोगी सुझाव भी नगर निगम प्रशासन तक अवश्य पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जन
सनातन परंपरा का अत्यंत पवित्र पर्व है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद
----
गीता ज्ञान संस्थानम में भव्य रूप से मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
कुरुक्षेत्र, 2 सितंबर। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। केडीबी रोड स्थित गीता ज्ञान संस्थानम में 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों का गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज ने जायजा लिया और श्रीकृष्ण कृपा समिति के पदाधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सनातन परंपरा का अत्यंत पवित्र पर्व है। यह भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ-साथ उनके दिव्य जीवन, आदर्शों और श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने मानवता को प्रेम, सद्भाव, समता, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में एकता, सहयोग और सद्भाव को सुदृढ़ करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से गीता ज्ञान संस्थानम में जन्माष्टमी को जीवन-मूल्यों से जोड़कर मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बच्चों को भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से जोडऩे के लिए पिछले कई दिनों से विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें गीता श्लोकोच्चारण, पेंटिंग, गायन, नृत्य, हांडी प्रतियोगिता तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं आदर्शों पर आधारित प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इनके माध्यम से बच्चों में संस्कृति, सनातन परंपराओं और श्रीमद्भगवद्गीता के प्रति रुचि एवं संस्कार विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

4 सितंबर को जन्माष्टमी के मुख्य दिन प्रात: से ही गीता ज्ञान संस्थानम में कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे। श्री श्री कृपा बिहारी जी का विशेष पूजन एवं आरती होगी और श्रद्धालुओं को उनके दिव्य दर्शन प्राप्त होंगे। संस्थानम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। विशेष झूलों, बच्चों के लिए मनोरंजक आकर्षणों, सेवा-प्रसाद और विभिन्न स्टॉल की व्यवस्था रहेगी। गीता के श्लोकों की गूंज, गौमाता की सेवा और आध्यात्मिक कार्यक्रम श्