मुख्यमंत्री आवास पर प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में रात्रिभोज, लोकसंस्कृति की दिखी भव्य झलक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के समापन के बाद मुख्यमंत्री आवास पर देशभर से पहुंचे प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में रात्रिभोज आयोजित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रवासियों से संवाद कर उत्तराखण्ड के विकास में उनकी भूमिका और योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी प्रदेश की पहचान और गौरव हैं। उनके अनुभव, प्रतिभा, निवेश और नवाचार से राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने प्रवासियों से अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहने के साथ प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर लोकगीतों, लोकनृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने देवभूमि की समृद्ध विरासत को जीवंत कर दिया। मां नंदा देवी की परंपरा पर आधारित नंदा राजजात की भव्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रसार भारती अध्यक्ष प्रसून जोशी, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चित्रांशी रावत समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
#Uttarakhand #PushkarSinghDhami #PravasiUttarakhandi #UttarakhandCulture #NandaRajJat #Devbhoomi #UttarakhandNews