अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर लैंसडाउन से भाजपा विधायक दिलीप रावत के बयान पर उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है। दिलीप रावत द्वारा अंकिता के परिवार को मिली सरकारी सहायता लौटाने की बात कहे जाने पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है।
कांग्रेस नेता गरिमा दसौनी ने विधायक दिलीप रावत के बयान को बेहद संवेदनहीन और निंदनीय बताते हुए कहा कि जो आर्थिक मदद दी गई, वह जनता के टैक्स का पैसा है, न कि किसी के घर या भ्रष्टाचार का। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट पर भी निशाना साधते हुए सवाल किया कि अन्य मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली भाजपा नेत्रियां अंकिता भंडारी के न्याय पर अब तक चुप क्यों हैं?
देखिए गरिमा दसौनी का पूरा बयान इस वीडियो में और अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।
#AnkitaBhandari #UttarakhandPolitics #GarimaDasauni #DilipRawat #DoonHorizon
डिस्क्लेमर (Disclaimer - Doon Horizon)
अस्वीकरण (Disclaimer): इस वीडियो में व्यक्त किए गए विचार और बयान संबंधित वक्ता (गरिमा दसौनी) के निजी और राजनीतिक हैं। Doon Horizon किसी भी राजनीतिक दल, व्यक्ति या बयान का समर्थन या विरोध नहीं करता है और न ही वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि करता है। इस सामग्री का उद्देश्य केवल जनहित में समाचार और राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी साझा करना है।