भाजपा में बगावती तेवर : चौबट्टाखाल में सतपाल महाराज के खिलाफ अपनों ने खोला मोर्चा, 2027 में टिकट न देने की मांग!
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले चौबट्टाखाल भाजपा की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सतपाल महाराज या उनके परिवार के किसी सदस्य को आगामी चुनाव में टिकट न देने की मांग उठाई।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास नहीं हुआ और पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर कुछ चुनिंदा व बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने हाईकमान से किसी स्थानीय और जनसरोकारों से जुड़े चेहरे को प्रत्याशी बनाने की मांग की। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए कहा कि वे हाईकमान के फैसले के साथ रहेंगे।
#SatpalMaharaj #Chobattakhal #BJPUttarakhand #UttarakhandPolitics #2027AssemblyElection #PauriGarhwal #PahadSamachar