ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद निर्वाचन विभाग की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, सहयोग की अपील
उत्तराखण्ड में 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी सौंपी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2027 को सफल बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की।
बैठक में भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी और सीपीआई (एम) के प्रतिनिधियों सहित निर्वाचन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
#Uttarakhand #ElectionCommission #VoterList #SSR2027 #Dehradun #UttarakhandNews