कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर टस्कर हाथी का आतंक, कार सवारों की बाल-बाल बची जान।कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक आक्रामक टस्कर हाथी अचानक जंगल से निकलकर बीच सड़क पर आ धमका। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों के लिए यह बेहद डरावना अनुभव रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने सड़क पर जा रही एक कार को निशाना बनाते हुए उसे पलटने का प्रयास किया।
हालांकि, कार चालक की सूझबूझ और समय रहते वाहन को नियंत्रित कर लेने से एक बड़ा हादसा टल गया और कार में सवार लोगों की जान बाल-बाल बच गई। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। वन विभाग ने राहगीरों से इस मार्ग पर यात्रा करते समय विशेष सतर्कता बरतने और जंगली जानवरों के दिखने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।