बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रणांग बैंड के पास दो वाहनों की भीषण टक्कर, बड़ा हादसा टला
चमोली बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धाम के समीप रणांग बैंड के पास दो वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे उत्तर प्रदेश (UP) नंबर के एक वाहन ने धाम की ओर जा रहे एक स्थानीय वाहन को सामने से टक्कर मार दी।
गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और दोनों वाहनों में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही बदरीनाथ पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की तत्परता से मामूली रूप से घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, साथ ही यातायात को भी सुचारू रूप से बहाल किया गया।