Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Sitapur
newsdidwana
#सीवरेज_की_गंदगी_से_बेहाल_डीडवाना_बालिया_रोड_पर_बह रहे #गंदगी_के_फव्वारे_नगर_परिषद_के_दावे_पस्त #sivarej #ki #gandgi #se #behal #didwana #baliya #road #par #bah #rhe #gandgi #ke #favvare #nagar #parishad #ke #dawe #parsat #news #didwanajila
Didwana, Nagaur
| Oct 16, 2026
#सीवरेज_की_गंदगी_से_बेहाल_डीडवाना_बालिया_रोड_पर_बह
#गंदगी_के_फव्वारे_नगर_परिषद_के_दावे_पस्त
#sivarej
#ki
#gandgi
#se
#behal
#didwana
#baliya
#road
#par
#bah
#rhe
#ke
#favvare
#nagar
#parishad
#dawe
#parsat
#news
#didwanajila
MORE NEWS
#निजी_खर्चे_से_संवारी_गांव_की_सूरत_समाजसेवी_रफीक #ठेकेदार_ने_रामसाबास_में_करवाई_नालियों_की_सफाई #niji #kharche #se #sawari #gaav #ki #surat #samajsevi #rafik #thekedar #ne #ramsabass #me #karwai #naliyo #ki #safai #news #didwanajila
Didwana, Nagaur | Oct 16, 2026
खुनखुना स्टेशन का महात्मा गांधी स्कूल बना मिसाल: संस्था प्रधानों ने जाना बेहतरीन प्रबंधन और नवाचार का मॉडल एसीबीईओ हरवीर सिंह जाखड़ के नेतृत्व में इंग्लिश मीडियम प्राचार्यों ने किया विजिट; शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और भामाशाह सहयोग की जमकर की सराहना डीडवाना।खुनखुना स्टेशन क्षेत्र के महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एसीबीईओ हरवीर सिंह जाखड़ के नेतृत्व में एक विशेष शैक्षणिक अवलोकन का आयोजन किया गया। इस विजिट के दौरान डीडवाना ब्लॉक के विभिन्न अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के संस्था प्रधानों एवं प्राचार्यों ने स्कूल का गहन निरीक्षण किया।विज़िट के दौरान संस्था प्रधानों ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचारों, कक्षा-कक्ष प्रबंधन, सह-शैक्षणिक गतिविधियों पुस्तकालय, अनुशासन एवं विद्यालय के सुव्यवस्थित माहौल का अवलोकन किया।जिसमे विद्यार्थियों की विषयगत समझ, अनुशासन और अंग्रेजी सम्प्रेषण कौशल में स्पष्ट दक्षता देखने को मिली।संस्था प्रधान प्रदीप सेवदा के कुशल मार्गदर्शन और विद्यालय स्टाफ की अथक मेहनत का परिणाम विद्यालय के हर आयाम में स्पष्ट परिलक्षित होता है।स्थानीय भामाशाहों की उदारता से विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं का विकास संभव हो पाया है।बहुत कम संसाधनों का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करते हुए न केवल सभी सुविधाएँ जुटाई गई हैं, बल्कि एक आदर्श शैक्षणिक वातावरण तैयार किया गया है।सीमित संसाधनों का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करते हुए यहाँ बेहतरीन शैक्षणिक माहौल तैयार किया गया है। बच्चों में संस्कार और प्रतिभा देखकर यह विश्वास सुदृढ़ होता है कि निःसंदेह एक दिन 'विकसित भारत' की संकल्पना साकार होगी।कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान प्रदीप सेवदा ने एसीबीईओ हरवीर सिंह जाखड़ एवं सभी नवागत संस्था प्रधानों का आभार व्यक्त किया।
Didwana, Nagaur | Oct 16, 2026
*जिला कलक्टर ने किया उप तहसील गच्छीपुरा का निरीक्षण* *विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा- निर्देश* *जिला कलक्टर ने की पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियों की समीक्षा* डीडवाना-कुचामन, 16 अक्टूबर। जिला कलक्टर अवधेश मीना ने शुक्रवार को उप तहसील कार्यालय गच्छीपुरा का निरीक्षण कर राजस्व कार्यों की प्रगति और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड का संधारण, नामांतरण (म्यूटेशन), खाता विभाजन और सीमाज्ञान से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व कार्यों से जुड़े प्रकरणों शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान जिला कलक्टर ने कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन किया और स्टाफ की उपस्थिति पंजिका की जांच कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने तथा आमजन से जुड़े कार्यों को पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने क्षेत्र में नागरिकों से जुड़ी पेयजल व विद्युत आपूर्ति एवं सड़क संबंधी समस्याओं व परिवादों की समीक्षा की और आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर जिला कलक्टर ने नव गठित पंचायत समिति ईटावा बामणीया के अधिकारियों की बैठक लेकर पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की पंचायती राज चुनाव के मध्यनजर मतदान एवं मतदान केंद्रों से जुड़ी सभी प्रशासनिक एवं आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित की जाए । इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मकराना बाबूलाल जाट,नायब तहसीलदार अनूप कुमार सहित विकास अधिकारी एवं उप तहसील कार्यालय के अन्य राजस्व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Didwana, Nagaur | Oct 16, 2026
*राजस्थान में विशेष अभियान के तहत फॉर्म-6 के 5.45 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त* *मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं ईआरओ के साथ की समीक्षा* *युवा एवं पंजीकरण से वंचित पात्र मतदाताओं के पंजीकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश* जयपुर, 16 अक्टूबर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEOs) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs) के साथ बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित युवा एवं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित पात्र व्यक्तियों के पंजीकरण के विशेष अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने तथा सभी पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री महाजन ने बताया कि विशेष अभियान के तहत 15 अक्टूबर तक प्रदेश में मतदाता सूची मैं नाम जोड़ने के कुल 5,45,863 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 18-19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 3,03,110 आवेदन शामिल हैं, जिनमें 31,600 अग्रिम आवेदन तथा 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्राप्त 2,71,510 आवेदन सम्मिलित हैं। वहीं, 20 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग में इस अवधि के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने के 2,42,753 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बैठक में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के पंजीकरण की जिला एवं विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शेष पात्र युवाओं तक पहुंचने और पंजीकरण के प्रयासों को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को पंजीकरण से वंचित पात्र मतदाताओं की पहचान करने उन्हें Form-6 भरने में सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। युवा एवं वंचित पात्र मतदाताओं के पंजीयन अभियान में राजस्थान के विभिन्न जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति में राजस्थान में 18–19 आयु वर्ग के युवा एवं नवमतदाताओं तथा मतदाता सूची में सम्मिलित होने से शेष रह गए अन्य पात्र मतदाताओं के पंजीयन हेतु संचालित विशेष अभियान की आज समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विभिन्न जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में पंजीयन के शेष मतदाताओ के आवेदन प्राप्त करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई। समीक्षा के दौरान भरतपुर, करौली, बूंदी, अलवर एवं धौलपुर जिलों में 18-19 आयु वर्ग के पात्र किंतु पंजीयन से शेष पात्र व्यक्तियों के सर्वाधिक आवेदन प्राप्त किए गए हैं इन जिलों ने अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुए उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की। इसी प्रकार, 18–19 आयु वर्ग के युवा एवं नवमतदाताओं के पंजीयन हेतु बसेड़ी, कठूमर, नदबई, अलवर ग्रामीण , बाड़ी ,वैर, बामनवास, सपोटरा, केशोरायपाटन, नगर, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, बेगूं, कोटपुतली, चूरू, हिंडौन एवं झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में पंजीयन से शेष मतदाताओ के सर्वाधिक आवेदन प्राप्त किए गए। इन विधानसभा क्षेत्रों में युवा एवं नवमतदाताओं के पंजीयन हेतु सराहनीय कार्य किया गया। 20 वर्ष व अधिक आयु के पात्र, किंतु मतदाता सूची में सम्मिलित होने से शेष रह गए मतदाताओं की पहचान कर उनके पंजीयन हेतु आवेदन प्राप्त करने में करौली, अलवर, भरतपुर, जयपुर एवं सवाई माधोपुर जिले अग्रणी रहे हैं विधानसभा क्षेत्रवार समीक्षा में झोटवाड़ा, विद्याधर नगर, टोडाभीम, तिजारा, हिण्डौन, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, गंगापुर, रामगढ़, करौली एवं सपोटरा में 20 वर्ष व अधिक आयु के पात्र, किंतु मतदाता सूची में सम्मिलित होने से शेष रह पात्र मतदाताओं के पंजीयन हेतु सर्वाधिक संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीयन से वंचित न रहे तथा प्रत्येक पात्र युवा एवं नवमतदाता को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर प्राप्त हो। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC), SVEEP गतिविधियों तथा स्थानीय जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र युवा एवं नवमतदाताओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत रात्रि आश्रय स्थलों, श्रमिक बस्तियों, बेघर व्यक्तियों तथा वंचित वर्गों तक विशेष पहुंच बनाई जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे। अभियान की नियमित समीक्षा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर पर करने तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। श्री महाजन द्वारा सभी अधिकारियों से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के प्रावधानों के अनुरूप अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। श्री महाजन ने बताया कि पात्र नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in अथवा ECINET के माध्यम से ऑनलाइन Form-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Didwana, Nagaur | Oct 16, 2026
*पंचायतीराज आम चुनाव -2026* *डीडवाना में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण जारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण* *दूसरे दिन 336 मतदान अधिकारी एवं 348 सहायक मतदान अधिकारी रहे उपस्थित* डीडवाना-कुचामन 16 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए राजकीय बागड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीडवाना में मतदान कार्मिकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दूसरे दिन भी सुचारू रूप से जारी रहा। प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षण सत्र में कुल 336 मतदान अधिकारी एवं 348 सहायक मतदान अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजित प्रशिक्षण शिविर का उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने निरीक्षण किया और विभिन्न प्रशिक्षण कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित कार्मिकों को निर्वाचन नियमों व दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने तथा निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर रघुवीर सिंह एवं अन्य मास्टर ट्रेनर्स द्वारा कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम (कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट) के संचालन, मॉक पोल, सीलिंग प्रक्रिया तथा विभिन्न सांविधिक व असांविधिक प्रपत्रों को भरने का गहन सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। उल्लेखनीय है कि मतदान कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक निरंतर आयोजित किया जाएगा।
Didwana, Nagaur | Oct 16, 2026
*खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 67 किलो खाद्य सामग्री करवाई नष्ट* डीडवाना-कुचामन 15 अक्टूबर। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार तथा अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान मौके पर 67 किलोग्राम अवधि पार खाद्य सामग्री का निस्तारण किया गया। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कुचामन स्थित कृष्णा ट्रेडर्स एवं सिद्धि विनायक डिस्ट्रीब्यूटर,प्रतिष्ठान पर उपलब्ध खाद्य सामग्री की जांच की। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक नमूने भी लिए गए। इसके साथ ही संबंधित प्रतिष्ठान को कमियों में सुधार के लिए इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं दूषित खाद्य सामग्री की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रखी जा रही है।
Didwana, Nagaur | Oct 15, 2026
शौर्य, संस्कार और धर्मरक्षा का गूंजा उद्घोष, विश्व हिंदू परिषद ने किया शस्त्र पूजन डीडवाना। विश्व हिंदू परिषद, डीडवाना की ओर से सती माता मंदिर, पुराने हीरो शोरूम के सामने शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल का सानिध्य प्राप्त हुआ।विश्व हिन्दू परिषद के मिडिया प्रभारी राकेश जांगिड ने बताया की कार्यक्रम में विधि.विधान से शस्त्र पूजन कर धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की कार्यकारिणी के सदस्य, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा विशेष रूप से मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल ने शस्त्र पूजन व सनातन धर्म के उत्थान के लिये विस्तार से चर्चा की तथा समाज मे सोशल मिडिया से फैल रहे भ्रांतियों के बारे में भी विस्तार से बताया।कार्यक्रम में हिंदू समाज की एकता, संगठन,शौर्य एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित जनों ने धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के विभाग प्रचारक जयेश डीडवाना सभापति भंवरलाल पंवार,जिला अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल,जिला सहमंत्री रमाकान्त दीक्षित, प्रखण्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड, प्रखण्ड मंत्री विशाल सिखवाल, राकेश जांगिड, सांवरमल तिवाडी, अजय वर्मा सुशील उपाध्याय,सत्यनारायण प्रजापत, भंवरलाल भाटी,महेश कुम्पावत दुर्गावाहिनी से बिन्दिया कच्छावा,पायल और हंसा कच्छावा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थ्ति थे।
Didwana, Nagaur | Oct 15, 2026
कोलिया में माता रानी की भक्ति का माहौल, पांचवें दिन उमड़े श्रद्धालु बस स्टैंड पर भाटी (सैनी) परिवार की ओर से पिछले तीन वर्षों से स्थापित की जा रही माता रानी की प्रतिमा, सुबह-शाम होती है भव्य आरती डीडवाना।ग्राम कोलिया के बस स्टैंड स्थित भाटी (सैनी) परिवार की ओर से माता रानी की प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी माता रानी की प्रतिमा स्थापना के साथ श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है। आयोजन के पांचवें दिन माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बालकृष्ण सैनी ने बताया कि परिवार की ओर से पिछले तीन वर्षों से लगातार माता रानी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम भव्य आरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालु भाग लेकर माता रानी की पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ रात्रि में गरबा-डांडिया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा बच्चों और युवाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक मेलजोल और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।माता रानी की भक्ति, आरती और गरबा-डांडिया के आयोजन से क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना हुआ है। परिवार के सदस्यों और श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आगे बढ़ रहा है।
Didwana, Nagaur | Oct 15, 2026