खुनखुना स्टेशन का महात्मा गांधी स्कूल बना मिसाल: संस्था प्रधानों ने जाना बेहतरीन प्रबंधन और नवाचार का मॉडल
एसीबीईओ हरवीर सिंह जाखड़ के नेतृत्व में इंग्लिश मीडियम प्राचार्यों ने किया विजिट; शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और भामाशाह सहयोग की जमकर की सराहना
डीडवाना।खुनखुना स्टेशन क्षेत्र के महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एसीबीईओ हरवीर सिंह जाखड़ के नेतृत्व में एक विशेष शैक्षणिक अवलोकन का आयोजन किया गया। इस विजिट के दौरान डीडवाना ब्लॉक के विभिन्न अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के संस्था प्रधानों एवं प्राचार्यों ने स्कूल का गहन निरीक्षण किया।विज़िट के दौरान संस्था प्रधानों ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचारों, कक्षा-कक्ष प्रबंधन, सह-शैक्षणिक गतिविधियों पुस्तकालय, अनुशासन एवं विद्यालय के सुव्यवस्थित माहौल का अवलोकन किया।जिसमे विद्यार्थियों की विषयगत समझ, अनुशासन और अंग्रेजी सम्प्रेषण कौशल में स्पष्ट दक्षता देखने को मिली।संस्था प्रधान प्रदीप सेवदा के कुशल मार्गदर्शन और विद्यालय स्टाफ की अथक मेहनत का परिणाम विद्यालय के हर आयाम में स्पष्ट परिलक्षित होता है।स्थानीय भामाशाहों की उदारता से विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं का विकास संभव हो पाया है।बहुत कम संसाधनों का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करते हुए न केवल सभी सुविधाएँ जुटाई गई हैं, बल्कि एक आदर्श शैक्षणिक वातावरण तैयार किया गया है।सीमित संसाधनों का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करते हुए यहाँ बेहतरीन शैक्षणिक माहौल तैयार किया गया है। बच्चों में संस्कार और प्रतिभा देखकर यह विश्वास सुदृढ़ होता है कि निःसंदेह एक दिन 'विकसित भारत' की संकल्पना साकार होगी।कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान प्रदीप सेवदा ने एसीबीईओ हरवीर सिंह जाखड़ एवं सभी नवागत संस्था प्रधानों का आभार व्यक्त किया।
Didwana, Nagaur | Oct 16, 2026