शौर्य, संस्कार और धर्मरक्षा का गूंजा उद्घोष, विश्व हिंदू परिषद ने किया शस्त्र पूजन
डीडवाना। विश्व हिंदू परिषद, डीडवाना की ओर से सती माता मंदिर, पुराने हीरो शोरूम के सामने शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल का सानिध्य प्राप्त हुआ।विश्व हिन्दू परिषद के मिडिया प्रभारी राकेश जांगिड ने बताया की कार्यक्रम में विधि.विधान से शस्त्र पूजन कर धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की कार्यकारिणी के सदस्य, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा विशेष रूप से मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल ने शस्त्र पूजन व सनातन धर्म के उत्थान के लिये विस्तार से चर्चा की तथा समाज मे सोशल मिडिया से फैल रहे भ्रांतियों के बारे में भी विस्तार से बताया।कार्यक्रम में हिंदू समाज की एकता, संगठन,शौर्य एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित जनों ने धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के विभाग प्रचारक जयेश डीडवाना सभापति भंवरलाल पंवार,जिला अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल,जिला सहमंत्री रमाकान्त दीक्षित, प्रखण्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड, प्रखण्ड मंत्री विशाल सिखवाल, राकेश जांगिड, सांवरमल तिवाडी, अजय वर्मा सुशील उपाध्याय,सत्यनारायण प्रजापत, भंवरलाल भाटी,महेश कुम्पावत दुर्गावाहिनी से बिन्दिया कच्छावा,पायल और हंसा कच्छावा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थ्ति थे।
Didwana, Nagaur | Oct 15, 2026