कोलिया में माता रानी की भक्ति का माहौल, पांचवें दिन उमड़े श्रद्धालु
बस स्टैंड पर भाटी (सैनी) परिवार की ओर से पिछले तीन वर्षों से स्थापित की जा रही माता रानी की प्रतिमा, सुबह-शाम होती है भव्य आरती
डीडवाना।ग्राम कोलिया के बस स्टैंड स्थित भाटी (सैनी) परिवार की ओर से माता रानी की प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी माता रानी की प्रतिमा स्थापना के साथ श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है। आयोजन के पांचवें दिन माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
बालकृष्ण सैनी ने बताया कि परिवार की ओर से पिछले तीन वर्षों से लगातार माता रानी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम भव्य आरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालु भाग लेकर माता रानी की पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ रात्रि में गरबा-डांडिया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा बच्चों और युवाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक मेलजोल और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।माता रानी की भक्ति, आरती और गरबा-डांडिया के आयोजन से क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना हुआ है। परिवार के सदस्यों और श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आगे बढ़ रहा है।
Didwana, Nagaur | Oct 15, 2026