*पंचायतीराज आम चुनाव -2026*
*डीडवाना में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण जारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण*
*दूसरे दिन 336 मतदान अधिकारी एवं 348 सहायक मतदान अधिकारी रहे उपस्थित*
डीडवाना-कुचामन 16 अक्टूबर।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए राजकीय बागड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीडवाना में मतदान कार्मिकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दूसरे दिन भी सुचारू रूप से जारी रहा। प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षण सत्र में कुल 336 मतदान अधिकारी एवं 348 सहायक मतदान अधिकारी उपस्थित रहे।
आयोजित प्रशिक्षण शिविर का उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने निरीक्षण किया और विभिन्न प्रशिक्षण कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित कार्मिकों को निर्वाचन नियमों व दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने तथा निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर रघुवीर सिंह एवं अन्य मास्टर ट्रेनर्स द्वारा कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम (कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट) के संचालन, मॉक पोल, सीलिंग प्रक्रिया तथा विभिन्न सांविधिक व असांविधिक प्रपत्रों को भरने का गहन सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।
उल्लेखनीय है कि मतदान कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक निरंतर आयोजित किया जाएगा।
Didwana, Nagaur | Oct 16, 2026