दरिहट में हाईवा की टक्कर से दो युवक घायल, मची अफरा-तफरी
रोहतास जिले के दरिहट थाना क्षेत्र में हाईवा की टक्कर से आयुष कुमार और लवकुश कुमार घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा और अन्य भारी वाहनों के कारण सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।