रोहतास जिले के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, करूप में मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवनिर्मित खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। प्रयोगशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सौर मंडल, ग्रहों, तारों और अंतरिक्ष से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी मिलेगी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विज्ञान मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई, जिसका मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी भी ली। कार्यक्रम में मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री अशोक चौधरी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
#rohtasdistrict