सूर्यपुरा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
सूर्यपुरा थाना क्षेत्र की सदर पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित बीचली गली में सोमवार की रात करीब 25 वर्षीय कृष्णा सेठ की मौत हो गई। मृतक स्व. मोती सेठ के पुत्र बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि युवक पिछले करीब दो महीने से बीचली गली स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। घटना के पीछे पत्नी से विवाद की बात सामने आ रही है।
सूचना मिलने पर सूर्यपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।