रोहतास में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान एक महिला सिपाही बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी निभाती नजर आई। वर्दी में बच्चे को संभालते हुए वह सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रख रही थी। महिला सिपाही को बच्चे के साथ ड्यूटी करते देख लोगों की नजरें कुछ देर के लिए ठहर गईं, हालांकि उनके लिए यह सामान्य जिम्मेदारी का ही हिस्सा था। महिला सिपाही की यह तस्वीर कर्तव्य और मातृत्व के खूबसूरत संगम की मिसाल पेश की।
#rohtasdistrict