कालपी: मदरा लालपुर में सूर्य मंदिर मार्ग के निर्माण पर खर्च होंगे ₹3.10 करोड़, छह माह में पूरा होगा काम: विधायक ने दी जानकारी
Kalpi, Jalaun | Nov 10, 2026 कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि कालपी से मदरा लालपुर स्थित विख्यात सूर्य मंदिर तक सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्माण कार्य छह माह के भीतर पूरा कराया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रामगंज स्थित अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की हैं।