जालौन में गरजे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, सपा-कांग्रेस पर बोला तीखा हमला; बोले– 2027 में फिर खिलेगा कमल!
403 सीटों पर भाजपा की तैयारी, बोले– यूपी की जनता नहीं चाहती सपा की गुंडागर्दी और माफियाराज की वापसी; पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा में सकुशल सम्पन्न हुआ दौरा
जालौन
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को जनपद जालौन पहुंचे।
उरई स्थित होटल जागृति रॉयल में भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित की सुपुत्री के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने निरीक्षण भवन में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया।
इस दौरान डिप्टी सीएम के निशाने पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस रहीं।
केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा की गुंडागर्दी और माफियाराज की वापसी नहीं चाहती।
उन्होंने कहा कि जनता चार बार सपा की सरकार देख चुकी है और उसके शासनकाल में युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारियों का भविष्य प्रभावित हुआ था।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया।
2027 में कमल खिलाने का दावा
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है।
टिकट किसी को भी मिले, लेकिन जीत कमल के फूल की होगी।
अखिलेश यादव और सपा-कांग्रेस के राजनीतिक दावों पर तंज कसते हुए उन्होंने उन्हें मुंगेरीलाल के हसीन सपने करार दिया। साथ ही पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।
पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण रहा वीआईपी दौरा
उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जालौन पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।
पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत के निर्देशन में कार्यक्रम स्थल से लेकर भ्रमण मार्ग तक पुलिस बल तैनात रहा।
रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, पार्किंग और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा गया।
पुलिस की सतर्कता और विभागीय समन्वय के चलते पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई और यातायात व्यवस्था भी सुचारु रही। कार्यक्रम के समापन पर एसपी ने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मुस्तैदी एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
जालौन में सियासी बयानबाजी तेज, 2027 के चुनावी रण को लेकर भाजपा ने अभी से भरी हुंकार!
#Jalaun #Orai #KeshavPrasadMaurya #DeputyCM #BJP #BJPUttarPradesh #UPPolitics #2027Election #AkhileshYadav #SamajwadiParty #Congress #YogiAdityanath #NarendraModi #JalaunPolice #SureshChandraRawat #UrvijaDixit #Bundelkhand #PoliticalNews #BreakingNews #UPNews #जालौन #उरई #केशवप्रसादमौर्य #भाजपा #उत्तरप्रदेश #राजनीति #सोनूमहाराज
Kalpi, Jalaun | Nov 24, 2026