15,257 वोटों से आगे सपा प्रत्याशी, डॉ मान सिंह यादव बोले- जीत की औपचारिकता बाकी...... कार्यकर्ताओं की जीत
झांसी-प्रयागराज खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने 15,257 मतों की बड़ी बढ़त बना ली है।
बढ़त के बाद डॉ. मान सिंह यादव अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा कि अब विजय की औपचारिकता ही बाकी है।
सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने इस बढ़त को कार्यकर्ताओं की जीत और सपा मुखिया अखिलेश यादव की विजनरी सोच की जीत बताया।
उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों, 69 हजार शिक्षक भर्ती और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट सहित कई मुद्दों की यह जीत है।
पढ़ा-लिखा मतदाता अपने मुद्दों के प्रति सजग है, इस बात का गवाह यह चुनाव बना है।
#Jhansi #JhansiNews #MLCElection2026 #GraduateConstituency #DrManSinghYadav #AshokKumarRathore #AkhileshYadav #SamajwadiParty #BJP #UttarPradeshNews #BundelkhandNews #Prayagraj #ElectionUpdate #BreakingNews #NewsLeader #RajeevDixit
Kalpi, Jalaun | Oct 28, 2026