कालपी में प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत, बुंदेलखंड प्रवेश द्वार पर उमड़ा जनसैलाब।
कालपी (जालौन)
जनपद कानपुर देहात के माती से रवाना हुई प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का मंगलवार सुबह कालपी के दुर्गा मंदिर चौराहे के पास बुंदेलखंड प्रवेश द्वार पर कालपी प्रेस क्लब सहित सैकड़ों लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान साइकिल यात्रियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया और मुंह मीठा कराकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
#Kalpi #Jalaun #PrakritiPath #CycleYatra #Bundelkhand #KalpiPressClub #JournalistUnity #Orai #JalaunNews