छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, गोताखोरों के साथ तैनात रहेगी एसडीआरएफ की टीम
जिलाधिकारी और एसपी ने संयुक्त ब्रीफिंग कर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए निर्देश, घाटों पर आतिशबाजी पर रहेगी रोक
जहानाबाद :
लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग हुई। इसमें एसपी कोटा किरण कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों को छठ घाटों पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने सभी छठ घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग कराने, गोताखोरों की तैनाती करने और उनके संपर्क नंबर उपलब्ध रखने का निर्देश दिया। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी पूरी तैयारी के साथ तैनात रहने को कहा गया। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अधिक भीड़ वाले घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने सभी छठ घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग कराने, गोताखोरों की तैनाती करने और उनके संपर्क नंबर उपलब्ध रखने का निर्देश दिया। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी पूरी तैयारी के साथ तैनात रहने को कहा गया। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अधिक भीड़ वाले घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि छठ घाटों पर किसी भी प्रकार की आतिशबाजी नहीं होगी। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्धारित स्थल पर समय से पहुंचकर पर्व की समाप्ति तक मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा गया।वहीं, एसपी कोटा किरण कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के साथ किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने को कहा।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों का पहले ही सत्यापन कर घाटों पर लगातार निगरानी रखने की व्यवस्था की जा रही है।