स्कूलों और बाजारों में ‘पुलिस दीदी’ की पैनी नजर, बाइक-स्कूटी से कर रहीं सघन गश्ती
जहानाबाद :
पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर जिले में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ की टीम सक्रिय है। टीम की महिला पुलिसकर्मी बाइक और स्कूटी से विभिन्न इलाकों में लगातार गश्ती कर रही हैं। स्कूलों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान छात्राओं और बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और उनमें सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है।