पुलिस केंद्र में नियमित परेड का निरीक्षण, जवानों के अनुशासन और कार्यकुशलता की हुई समीक्षा
जहानाबाद पुलिस केंद्र में मंगलवार को नियमित परेड का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) के नेतृत्व में आयोजित इस निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, वर्दी की साज-सज्जा, ड्रिल और परेड की कार्यकुशलता का बारीकी से जायजा लिया गया।
निरीक्षण के बाद पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति सजग और प्रतिबद्ध रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुशासन, व्यावसायिक दक्षता और बेहतर कार्यशैली बनाए रखने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने पुलिस बल को पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।